फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   69 centres for UP board exam 2020

69 परीक्षा केंद्रों की यूपी बोर्ड ने अनंतिम सूची की जारी

Mon, 11 Nov 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
69 centres for UP board exam 2020
69 परीक्षा केंद्रों की यूपी बोर्ड ने अनंतिम सूची की जारी
विज्ञापन

-विद्यालयों से 14 तक मांगी गई आपत्ति
-वर्ष 2019 में 83 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड ने हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के 69 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। डीआईओएस ने विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक से 14 नवंबर की शाम पांच बजे तक आपत्तियां मांगी हैं। वर्ष 2019 से 14 केंद्र कम बनाए गए हैं।
यूपी बोर्ड से जारी हुई अनंतिम सूची में सरोजनी देवी बालिका इंटर कालेज गुरसहायगंज, बीडी तिवारी इंटर कालेज जलालाबाद, स्वामी बेधड़क हायर सेकेंड्री, सुशीला शर्मा इंटर कालेज गदनापुर, महर्षि निशंक इंटर कालेज, रसाल सिंह इंटर कालेज महोई नौली, विमला देवी ब्रजमोहन सिंह इंटर कालेज सरायप्रयाग, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कालेज अलीपुर, मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर कालेज कन्नौज, सुभाष हायर सेकेंड्री स्कूल नेरा, बेनी माधव अग्निहोत्री इंटर कालेज ठठिया, किसान इंटर कालेज तिर्वा, इंद्रा देवी गर्ल्स हायर सेकेंड्री स्कूल, मुंशी सिंह फूलारानी इंटर कालेज, सुभाष इंटर कालेज नादेमऊ, राजकीय इंटर कालेज उमर्दा, मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज, गोमती देवी आदर्श इंटर कालेज गुरसहायगंज, भारतीय इंटर कालेज मतौली, एसईएन इंटर कालेज तेराजाकेट, ब्रजभूषण हजेला भारतीय इंटर कालेज, अशोक गंगवार मेमोरियल इंटर कालेज ताहपुर, भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज, हीरालाल बीएन इंटर कालेज छिबरामऊ, जेडी जनता इंटर कालेज छिबरामऊ, प्रभात कुमार दुबे गर्ल्स इंटर कालेज, पीवी इंटर कालेज प्रेमपुर, बाबा हरिपुरी इंटर कालेज कसावा, ऋषि भूमि इंटर कालेज सौरिख, आदर्श जनता इंटर कालेज ग्यासपुर, विश्वनाथ सिंह जनता इंटर कालेज, जवाहरलाल नेहरु इंटर कालेज, केके इंटर कालेज, एसबीएस इंटर कालेज, एसडी गर्ल्स इंटर कालेज कन्नौज, जेपी गर्ल्स इंटर कालेज कन्नौज, गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज कन्नौज, डीएन इंटर कालेज तिर्वा, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज, सरदार पटेल इंटर कालेज, महात्मा गांधी इंटर कालेज, जनता इंटर कालेज मुर्रा, केकेसीएन इंटर कालेज सरायमीरा, आदर्श विद्या मंदिर हायर सेकेंड्री स्कूल, डालचंद्र इंटर कालेज लुखरिया, जनता इंटर कालेज सिमरिया, सार्वजनिक किसान उ.मा.विद्यालय जगदीशपुर भौराजपुर, आदर्श इंटर कालेज सहियापुर, महेंद्र नीलम इंटर कालेज तिर्वा, द्वारिका प्रसाद इंटर कालेज गदनपुर ठठिया, सत्यदेव आनंद महिला विद्यापीठ हसेरन, स्व.बांकेलाल उ.मा.वि.नथापुर्वा, शीतला देवी उ.मा.वि.डिगसरा, अम्तुन्नाबानो बालिका इंटर कालेज गुरसहायगंज, राजकुमार इंटर कालेज दिब्बापुर्वा, सार्वजनिक सनातन धर्म इंटर कालेज उधरनपुर, डा.जाकिर हुसैन इंटर कालेज, गोविंद माधव सेवा समिति गुलरियानपुर्वा, क्रांतिकारी शिक्षा सदन इंटर कालेज, लीलावती नरोत्तम सिंह बालिका उ.मा.विद्यालय, पंचमलाल उ.मा.विद्यालय चियासर, सुंदरलाल इंटर कालेज प्रेमपुर, भारत सिंह रमा देवी उ.मा.वि.बिनौरा, एसपीएस बालिका उ.मा.विद्यालय, एसएसके एल इंटर कालेज करनौली, आशा देवी बालिका विद्यालय सौरिख, रामभजन सूर्या देवी उ.मा.विद्यालय, राजा अन्जनेय सिंह इंटर कालेज नगलानथा, कुंवर योगेंद्र सिंह इंटर कालेज सिंकदरपुर को अनंतिम सूची में शामिल किया गया है। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि बोर्ड से जारी हुई अनंतिम सूची कार्यालय में चस्पा कर दी गई है। यदि किसी को आपत्ति है तो वह 14 नवंबर की शाम पांच बजे तक अपनी आपत्ति आनलाइन दर्ज कर सकता है। आपत्ति की हार्ड कापी कार्यालय को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन

-----------------------
जल्दबाजी में जारी हुई सूची
कन्नौज। यूपी बोर्ड से जारी हुई अनंतिम सूची में इस बार भी कई तरह की गड़बड़िया सामने हैं। परीक्षा केंद्र बनाए गए कई एक विद्यालय ऐसे हैं, जहां पर संसाधनों की कमी है। विद्यालय में फर्नीचर नहीं है। बोर्ड से जारी निर्देशों के तहत फोर जी इंटरनेट सुविधा राउटर सहित उपलब्ध नहीं है। डीआईओएस ने कहा कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। जिसके बाद परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed