फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   62 policemen including four inspectors from here to there

Kannauj News: चार इंस्पेक्टर समेत 62 पुलिसकर्मी इधर से उधर

Sat, 16 Dec 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 16 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
62 policemen including four inspectors from here to there
कन्नौज। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चार इंस्पेक्टर समेत 62 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। 22 उपनिरीक्षक, 22 मुख्य आरक्षी और 14 आरक्षी के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इसमें तीन महिला आरक्षी शामिल हैं। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षकों को थाने और चौकियों पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह को अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी प्रकार पुलिस लाइन से हटाकर इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक गुरसहायगंज कोतवाली बनाया गया है। इंस्पेक्टर जयंती प्रसाद गंगवार को सदर कोतवाली का अतिरिक्त निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंस्पेक्टर रणजीत सिंह को साइबर सेल प्रभारी के पद पर तैनात किया है। उपनिरीक्षक पंकज कुमार को साइबर सेल से हटाकर सर्विलांस सेल भेजा गया है।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली में तैनात एसआई मोहम्मद तौकीर को वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। हसीब अहमद को ठठिया थाने का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। वीरेंद्र सिंह चौहान को यूपी 112, सत्यप्रकाश त्रिपाठी व रामप्रकाश को सदर कोतवाली, मोहम्मद यूसुफ खां को न्यायालय सुरक्षा, उपनिरीक्षक राम कुमार और रामसजीवन वर्मा को थाना विशुनगढ़ भेजा गया है। कैलाश सिंह नागर को रिट सेल, हृदय राज उपाध्याय को सीओ सिटी के पेशी कार्यालय, एसआई शिवकिशोर को गुरसहायगंज थाना से तालाग्राम थाने भेजा गया। इसके अलावा 22 मुख्य आरक्षी और तीन महिला आरक्षी समेत 14 आरक्षियों को अलग-अलग थाने और चौकियों में तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बनाए गए चौकी प्रभारी
नीरज कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से हटाकर नौरंगपुर चौकी प्रभारी बनाया गया। रावेंद्र सिंह को गुरसहायगंज के इंदिरानगर चौकी प्रभारी, देवी सहाय वर्मा को तिर्वा मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी, प्रशांत कुमार गौतम को तिर्वा कस्बे का चौकी प्रभारी बनाया गया है। राजेश कुमार रावत को छिबरामऊ के 100 शैय्या अस्पताल चौकी प्रभारी, अभिनेष कुमार को छिबरामऊ कस्बा चौकी प्रभारी, राज कुमार शर्मा को अनौगी चौकी प्रभारी, राजेश प्रताप सिंह को समधन चौकी प्रभारी दी है। बृजपाल सिंह को छिबरामऊ की मंडी चौकी प्रभारी, विजेंद्र पाल को चौकी प्रभारी जहानगंज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed