फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   60 bed emergency ward facility will start soon

Kannauj News: जल्द ही शुरू होगी 60 बेड की इमरजेंसी वार्ड की सुविधा

Wed, 03 May 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 03 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
60 bed emergency ward facility will start soon
तिर्वा। मरीजों को बेहतर इलाज मिले इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 60 बेड की इमरजेंसी वार्ड शुरू करने जा रहा है। वार्ड को चालू करने के लिए बजट का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज में आने वाले गंभीर मरीजों को इलाज के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने मंगलवार को बताया कि जल्द ही 60 बेड का इमरजेंसी वार्ड शुरू करने की कवायद चल रही है। इसके लिए सभी तैयारी पूरी की जा रही हैं। वार्ड को शुरू करने के लिए बजट का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही मरीजों के बेहतर इलाज की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी वार्ड के लिए करीब 60 नर्सों की जरूरत पड़ेगी । नर्सों की कमी को पूरा करने के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-----------------------
निरीक्षण के दौरान लापरवाही देख दो विभागों को दिया नोटिस
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड व गायनी विभाग का निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर प्राचार्य ने नोटिस देकर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। मंगलवार को प्राचार्य ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। जहां पर डॉक्टरों की लापरवाही देख नाराजगी दिखाई। इसके बाद गायनी वार्ड का भी निरीक्षण किया। गायनी वार्ड में मरीजों से बात की तो मरीजों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सही से देखरेख नहीं की जाती है। नर्सें सही से बात नहीं करती हैं। इस बात पर प्राचार्य ने नाराजगी जताई। प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने बताया कि मेडिसिन व गायनी विभागाध्यक्ष को नोटिस देकर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि दोनों विभागों में लापरवाही के चलते मरीज शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आए मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज मिल सके उसके लिए हर प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed