फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   5808 candidates will appear for RO and ARO exams at 13 centres

Kannauj News: 13 सेंटरों पर 5808 अभ्यर्थी देंगे आरओ और एआरओ की परीक्षा

Fri, 18 Jul 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
5808 candidates will appear for RO and ARO exams at 13 centres
कन्नौज। जिले के 13 सेंटरों पर समीक्षा अधिकारी (आरओ) व सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा 27 जुलाई को होगी। परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12.30 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा पारदर्शी ढंग से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आरओ और एआरओ की परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा के लिए जिन कॉलेजों को केंद्र बनाया गया हैं, वहां शौचालय, पेयजल, प्रकाश व फर्नीचर व्यवस्था आयोग की गाइडलाइन के तहत कराए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग का समय सुबह आठ बजे निर्धारित किया गया है। सुबह 8.45 बजे परीक्षा केंद्र के गेट बंद हो जाएंगे। डीआईओएस पप्पू सरोज ने बताया कि आरओ और एआरओ की परीक्षा की तैयारी की जा रही हैं।
विज्ञापन

इन स्कूलों में बनाया गया सेंटर
शहर के केके इंटर कॉलेज, पीएसएम पीजी कॉलेज, कन्नौज पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेठ वासुदेव सहाय इंटर कॉलेज, जागरण पब्लिक स्कूल, क्रिस्तु ज्योति एकेडमी, तिर्वा के किसान इंटर कॉलेज, डीएन कॉलेज, कचाटीपुर के सरदार पटेल इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर के भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, गुरसहायगंज के जेपी एजुकेशन एकेडमी और बैसापुर पट्टी के आशा पब्लिक स्कूल को सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed