फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   48 thousand rupees of online fraud were returned

Kannauj News: ऑनलाइन ठगी के 48 हजार रुपये कराए वापस

Sun, 02 Nov 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
48 thousand rupees of online fraud were returned
तिर्वा। छह महीने पहले साइबर ठग ने गागेमऊ गांव निवासी प्रदीप कुमार से 48 हजार रुपये की ठगी की थी। चार अप्रैल को अज्ञात युवक ने प्रदीप कुमार को तीन महीने में रुपये दोगुना करने का झांसा देकर उसके खाते से ऑनलाइन 48 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। रुपये भेजने के कुछ देर बाद ही प्रदीप को ठगी का अहसास हुआ। तब उन्होंने तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

साइबर प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही ठग के बैंक खाते को होल्ड करा दिया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद मामला न्यायालय में भेजा गया। न्यायालय के आदेश पर चार अक्तूबर को संबंधित बैंक ने वह राशि वापस पीड़ित के खाते में जमा कर दी।कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि ऑनलाइन लेनदेन के बढ़ते दौर में साइबर अपराधी लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अज्ञात युवक के लालच भरी स्कीम या कॉल पर भरोसा न करें और ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed