फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   4528 candidates will appear in nine centers

Kannauj News: नौ केंद्रों पर 4528 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Fri, 28 Apr 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 28 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
4528 candidates will appear in nine centers
कन्नौज। शनिवार यानि आज जिले के नौ केंद्रों पर जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा होगी। कक्षा छह में 80 सीटों पर प्रवेश लेने के लिए 4528 परीक्षार्थी इम्तिहान देंगे। इसके लिए डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक जलालाबाद क्षेत्र के अनौगी स्थित जवाहर नवोदय स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. भगवान सिंह ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। बीईओ को भी जिम्मेदारी दी गई है। केंद्र व्यवस्थापकों व अधिकारियों के साथ भी बैठक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्नौज में ब्लॉक सदर कन्नौज क्षेत्र के 480 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कन्नौज पब्लिक स्कूल अकबरपुर सराय घाघ तिर्वा रोड कन्नौज में 403, महेंद्र नीलम जनता इंटर कॉलेज तिर्वा में ब्लॉक उमर्दा क्षेत्र के 617, सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर में ब्लॉक हसेरन क्षेत्र के 354, जेपी स्कूल में ब्लॉक जलालाबाद क्षेत्र के 515, सिटी चिल्ड्रेन स्कूल छिबरामऊ में ब्लॉक छिबरामऊ क्षेत्र के 664, सेंट पाल स्कूल छिबरामऊ में ब्लॉक सौरिख के 502, कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मकरंदनगर में ब्लॉक गुगरापुर क्षेत्र के 403, किस्तु ज्योति एकेडमी जलालपुर पनवारा में तालग्राम क्षेत्र के 590 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed