{"_id":"686eb500a217e93fa202ac6a","slug":"39-lakh-plants-adorn-the-earth-in-the-perfume-city-kannauj-news-c-214-1-knj1006-133799-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: इत्रनगरी में 39 लाख पौधों से धरती का श्रृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: इत्रनगरी में 39 लाख पौधों से धरती का श्रृंगार
विज्ञापन
कन्नौज। पौधरोपण महाअभियान में इत्रनगरी का 39 लाख पौधों से बुधवार को श्रृंगार किया गया। गुगरापुर कटरी क्षेत्र में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने पीपल, बरगद और पाकड़ आदि पौधे रोपित करने का अभियान शुरू हुआ।
समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि अभियान के तहत जिले का 39 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंत्री ने एनसीसी के छात्रों व समूह की महिलाओं को एक-एक पेड़ उपहार स्वरूप भेंट किया। पौधरोपण महाअभियान के तहत 39,98,500 लक्ष्य के सापेक्ष 40,00,600 पौधे रोपित किए गए हैं, जो लक्ष्य से अधिक हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा पौधे रोपण स्थलों की संख्या 88 एवं अन्य विभागों के स्थलों की संख्या 2904 है। बताया कि वन विभाग की 18 नर्सियों से अन्य विभागों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, सीडीओ रामकृपाल चौधरी, प्रभागीय वानिकी अधिकारी हेमंत सेठ, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, डीडीओ एनडी द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. स्वदेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो :46: गंगागंज गुरौली गोशाला में महिला को पौधा भेंट करते बीडीओ उमाशंकर साहू। संवाद
एक पौधा मां के नाम लगाकर किया जागरूक
मलिकपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगागंज गुरौली में स्थित बागवानी परिसर में तालग्राम खंड विकास अधिकारी उमाशंकर साहू ने एडीओ पंचायत रवि प्रताप सिंह के साथ 80 पौधों के रोपण अभियान के तहत एक पौधा मां के नाम लगाकर शुभारंभ किया। बीडीओ ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है अधिक से अधिक पौधों का रोपण करके धरती को हरा-भरा बनाया जा सके। उधर, ग्राम तमियामऊ में ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र कुमार ने ग्रामीणों के साथ एक पौधा मां के नाम लगाकर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया।
फोटो:47: आर्मी ग्राउंड में पौधरोपण करते नगर पालिका ईओ अनिल पंडित, सभासद संतोष गुप्ता। संवाद
नगर पालिका ने वन महोत्सव पर किया पौधरोपण
गुरसहायगंज। पौधरोपण महाभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका को 7416 पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। अब तक आर्मी ग्राउंड के उत्तरी एवं दक्षिणी छोर, कब्रिस्तान रामगंज, पालिका बाग सहित विभिन्न स्थलों पर कुल 5425 पौधे रोपित किए जा चुके हैं। पालिका अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित ने बताया कि लक्ष्य की पूर्ति तक पौधरोपण का अभियान जारी रहेगा।
फोटो:48: पौध का रोपण करते एसडीएम व बीडीओ। संवाद
वृक्षारोपण महाभियान 2025 का शुभारंभ
तिर्वा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता ने मां के नाम पर पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में सार्थक कदम है, बल्कि इसमें भावनात्मक जुड़ाव भी है, जो इसे और प्रभावशाली बनाता है। वहीं, एसडीएम राजेश कुमार एवं बीडीओ सोनिया श्रीवास्तव की अगुवाई में ग्राम पंचायत सरसई में पौधरोपण किया गया। इसी क्रम में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में संस्थान के निदेशक प्रो. मनोज कुमार शुक्ल के नेतृत्व में भी पौधे लगाए गए।अभियान को और व्यापक रूप देने हेतु तिर्वा व्यापार मंडल वेलफेयर एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने व्यापारियों से इसमें भाग लेने की अपील की।
जिला जेल में किया गया पौधरोपण का शुभारंभ
जलालाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कारागार पर सभी अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत चंदन के पेड़ वृक्षारोपण किया गया। जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने बताया कि जनपद में ओडीओपी के अंतर्गत इत्र का कारोबार बहुत बड़े स्तर पर होता है। इस मौके पर जेल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों व छात्रों ने किया पौधरोपण
जलालाबाद। एक पेड़ मां के नाम अभियान को वृहद वृक्षारोपण महाअभियान में क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय अलीनगर, जलालपुर सरवन में शिक्षकों व छात्रों ने वृक्षारोपण करके पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवध नारायण ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि सुरक्षित कल एवं भावी पीढ़ी के लिए स्वच्छ वायु की उपलब्धता को सुनिश्चित करवाने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधों को लगाना चाहिए।