{"_id":"618d5a3c8d0af574bb4ecd54","slug":"38-raajasv-gaanvon-mein-vrhad-vaikseeneshan-abhiyaan-pradhaanon-aur-kotedaaron-ko-bhee-saumpee-gaee-jimmedaaree-kannauj-news-knp6633873154","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 राजस्व गांवों में वृहद वैक्सीनेशन अभियान, प्रधानों और कोटेदारों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 राजस्व गांवों में वृहद वैक्सीनेशन अभियान, प्रधानों और कोटेदारों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन
तालग्राम ब्लाक में बैठक करते डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। कोविड-19 वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए तहसील सभागार में अफसरों ने कर्मचारियों के साथ बैठक की। यहां तय हुआ कि शुक्रवार से 38 राजस्व गांवों के प्राथमिक विद्यालयों के बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए प्रधानों और कोटेदारों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम देवेश गुप्त ने कहा कि पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, लेखपाल और कोटेदार वैक्सीनेशन बूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करेंगे। लोगों के घर जाकर कोविड टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगे। इसके साथ ही ई-श्रमिक पंजीकरण के भी निर्देश दिए। बीडीओ मनोज चतुर्वेदी ने कहा कि सर्दी के मौसम में गोशालाओं में रहने वाले पशुओं के लिए त्रिपाल की व्यवस्था कर दें। सभी पंचायत सचिव मनरेगा और आवास योजना के कार्यों में तेजी लाएं। बैठक में तहसीलदार राजू कुमार, नायब तहसीलदार दिलीप गौतम, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा, एडीओ पंचायत यशकरन सिंह सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
तेराजाकेट प्रतिनिधि के अनुसार डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी ने नवंबर माह में शत प्रतिशत टीकाकरण पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत टीकाकरण होगा, वहां के प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। टीकाकरण में लापरवाही करने वाले सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एडीओ मुनीष गौड़, सुरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, विमल दुबे, गिरजेश तिवारी, राज विक्रम सिंह, आदित्य, रमेश चंद्र, प्रांशु, राजेंद्र सिंह, रजनीकांत, ललितकांत सहित कई प्रधान, रोजगार सेवक मौजूद रहे।