{"_id":"65cbca9ca842e85d550dca74","slug":"37-students-selected-for-inspire-award-competition-kannauj-news-c-214-1-knj1005-109346-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए 37 विद्यार्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए 37 विद्यार्थियों का चयन
Wed, 14 Feb 2024 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। छात्र-छात्राओं में रचनात्मकता व नवीन सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस साल इसके लिए पहली बार जिले के 37 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें 22 विद्यार्थी बेसिक शिक्षा विभाग के शामिल हैं।
इस वर्ष जिले के 1016 विद्यार्थियों ने इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया था। प्रतियोगिता में आवेदन करने के लिए प्रत्येक विद्यालय से पांच आइडिया सब्मिट किए जा सकते थे, जिसमें 37 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। जिले के नोडल आशुतोष दुबे ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थी ही प्रतिभाग कर सकते हैं।
पहली बार बेसिक और माध्यमिक से रिकार्ड चयन हुआ है। पिछले साल 23 विद्यार्थियों में चार का ही चयन हुआ था, जिसमें तीन विद्यार्थी बेसिक थे। सभी जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को मॉडल बनाने के लिए डीबीटी के माध्यम से 10 हजार रुपये की धनराशि खातों में हस्तांतरित की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग से पहली बार इतनी अधिक संख्या में विद्यार्थियों का चयन होना प्रसन्नता का विषय है। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने कहा कि सभी 37 विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के गुरुजन को दिया जाएगा प्रशस्ति पत्र
बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के चयन के लिए उनके मार्ग दर्शन गुरुजन बधाई के पात्र है। गुरुजनों को विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
बेसिक स्कूलों के इन 22 छात्रों का चयन
कन्नौज के शिवम वर्मा, निशांत, रजनी, आकर्ष कुमार सिंह, मैनाज बानो। जलालाबाद के सौरभ शर्मा, कृष्ण कुमार। तालग्राम के रिया सुंदरी, खुशी बानो, डोली, अरमान, आकिब। गुगरापुर के सुप्रिया, रामजीत। छिबरामऊ के भूमि, स्वाती पुत्री चंद्रपाल, स्वाती पुत्री अजय कुमार, प्राची, कार्तिकेय, साक्षी, नित्या सिंह। उमर्दा के सचिन, प्रियंका देवी, शिवा, आफरीन, प्रतिभा, रिजवान अली, रिजवान, गीतिका सिंह, सृष्टि, चंद्रिका, दीपेंद्र, प्रतिभा।

13जेएनडी20: नवनियुक्त प्रधान यशपाल सूरी का अभिनंदन करते हुए वरिष्ठ नागरिक। संवाद