{"_id":"6a47fbab66c5ac788c0690f9","slug":"37-cow-shelters-with-less-than-100-cattle-closed-kannauj-news-c-214-1-knj1023-151921-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 100 से कम गोवंश वाली 37 गोशालाएं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 100 से कम गोवंश वाली 37 गोशालाएं बंद
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी में निराश्रित गोवंश के रखरखाव और बेहतर प्रबंधन को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। 100 से कम गोवंश वाली 37 गोशालाओं को बंद कर दिया गया है। इन छोटी गोशालाओं के बंद होने के बाद अब गोवंशियों को बड़ी गोशालाओं में शिफ्ट किया गया है।
वर्तमान में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 114 और शहरी क्षेत्रों में सात गोशालाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें 8,500 गोवंश संरक्षित हैं। शुरुआती चरण में मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर 15 गोशालाएं बंद की गईं। दूसरे चरण में कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए 22 और गोशालाओं को बंद किया गया। छोटी गोशालाओं से हटाने वाले गोवंश को आश्रय देने के लिए तालग्राम ब्लाक के तेरारब्बू में 400 की क्षमता वाली एक अत्याधुनिक और बड़ी गोशाला का निर्माण किया जा रहा है।
निर्माण कार्य पूरा होते ही सभी गोवंशियों को यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. सरदूल सिंह, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि गोवंश को शिफ्ट करने में कोई असुविधा न हो।