फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   35 cctv will keep an eye on the police

Kannauj News: 35 सीसीटीवी से पुलिस रखेगी चप्पे-चप्पे पर नजर

Sat, 29 Jul 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 29 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
35 cctv will keep an eye on the police
तालग्राम। सड़क दुर्घटना के बाद मौके से फरार होना या आपराधिक गतिविधि कर बच पाना अब मुश्किल होगा। तालग्राम की सड़कें और चौराहा अब 35 सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। स्थानीय निवासियों के सहयोग से सीसीटीवी लगवाए गए हैं।
विज्ञापन



शातिर अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से निकल जाते थे। लेकिन अपराधियों का बचकर निकलना अब संभव नहीं होगा। सड़क हादसा कर वाहन समेत चालक के फरार होने का मामला हों या फिर लूट-छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम देकर भाग रहे अपराधी पुलिस की पकड़़ से दूर नहीं जा सकेंगे। पुलिस सीसीटीवी की मदद से अपराधियों को ढूंढ़ निकालेगी। इसके लिए कस्बों की सड़कों और प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी लगवाए गए है। गदोरा चौराहा, रसूलाबाद, तालग्राम , रोहली, त्योर आदि सड़कों की तरफ नजर रखने के लिए 35 सीसीटीवी लगाए गए हैं। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि ग्राम प्रधान, व्यापारियों, संभ्रांत लोगों के सहयोग से लगवाए गए है। सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed