फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   34 gaanvon ke logon ke ghar se nikalane par paabandee

34 गांवों के लोगों के घर से निकलने पर पाबंदी

Thu, 16 Apr 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
34 gaanvon ke logon ke ghar se nikalane par paabandee
गांव के बाहर सड़क पर बाइक सवार को लौटाते पुलिसकर्मी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। बहादुरपुर गांव में एक ही परिवार के चार लोगाें में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद गांव को सील कर आसपास के 34 गांवों के लोगों के घर से निकलने पर रोक लगा दी गई है। इन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की 74 टीमों के साथ सफाई कर्मियों की 16 टीमों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह एसडीएम गौरव शुक्ला और सीओ शिवकुमार थापा पुलिस बल के साथ बहादुरपुर गांव पहुंचे। इसके बाद डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद भी पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछताछ की। गांव के प्राथमिक विद्यालय में अस्थायी परचून की दुकान लगवाई गई। सब्जी और फल की एक-एक ठेली को गांव में जाने की अनुमति दी गई है। अधिकारियों ने गांव में लाउडस्पीकर से घरों में रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आसपास के 34 गांवों समेत असालताबाद के मजरे बहादुरपुर को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर नोडल अधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है। अल्हनापुर तिराहे पर सहायक चकबंदी अधिकारी छिबरामऊ को लगाया गया है। विशुनगढ़ से पप्पू यादव के भट्ठे से जाने वाले मार्ग, चक्की कारखाने से यात्री प्रतीक्षालय के सामने और बनवारी बखरिया होते हुए चतुरीपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया है। डीएम और एसपी ने पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय से मुलाकात कर कोरोना वायरस को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरिख पुलिस ने सील की सीमा
सौरिख। पुलिस ने विशुनगढ़ और सौरिख थाने की सीमा को सील कर दिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सौरिख-विशुनगढ़ की सीमा से सटे बेहटा गांव के पास ईशन नदी पुल पर बैरियर लगाकर आने-जाने वाले लोगों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाते हुए बैरियर से सीमा को सील कर दिया। यहां पर छाया न होने से पुलिस कर्मियों के लिए टेंट लगवाया गया है।

संक्रमित मरीजों का सैंपल लेने वाला एलटी लापता
कन्नौज। बहादुरपुर गांव के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, इनकी पत्नी और दो बेटों के 13 अप्रैल को जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। बुधवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी मिलने के बाद सैंपल लेने वाला लैब टेकभनीशियन लापता हो गया। गुरुवार सुबह ड्यूटी पर न पहुंचने के बाद साथियों ने फोन लगाया तो नंबर बंद मिला। सीएमएस डॉ. यूसी चतुर्वेदी ने बताया कि एलटी अपने घर कपड़े लेने गया है। आने के बाद कोरोना जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed