{"_id":"670c1eadc0463d28390a4d84","slug":"32-thousand-people-forgot-to-pay-the-bill-after-taking-connection-kannauj-news-c-214-1-knj1005-119839-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 32 हजार लोग कनेक्शन लेने के बाद बिल जमा करना भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 32 हजार लोग कनेक्शन लेने के बाद बिल जमा करना भूले
विज्ञापन
कन्नौज। बिजली कनेक्शन कराने के बाद 32 हजार उपभोक्ता बिल जमा करना भूल गए। इन उपभोक्ताओं ने आज तक उपकेंद्र का मुंह नहीं देखा। ऐसे उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा कराने के लिए विभाग ने कॉलिंग शुरू कर दी है और इसके बाद भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं करते हैं तो कनेक्शन काटने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कन्नौज डिवीजन में 92 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें 32193 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कनेक्शन तो करा लिया, लेकिन बिल जमा करना भूल गए। इनमें 30460 उपभोक्ताओं ने एक साल पहले बिजली का कनेक्शन कराया और उसके बाद उपकेंद्र नहीं आए। वहीं 1357 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्हें कनेक्शन लिए तीन माह से अधिक समय बीत गया है और बिल आज तक नहीं जमा किया।
इन 32193 उपभोक्ताओं पर विभाग का 222.75 करोड़ रुपये बकाया है। इन उपभोक्ताओं से बकाया बिल वसूलने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। बकायेदारों को विभाग की ओर से बिल जमा करने के लिए कॉल किए जा रहे हैं। अगर इसके बाद भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं करते हैं तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घरेलू और कामर्शियल दोनों हैं उपभोक्ता
बकाया बिल जमा न करने वालों में घरेलू के साथ कामर्शियल उपभोक्ता भी शामिल हैं, जिन्होंने आज तक बिल नहीं जमा किया। इनमें कामर्शियल तो कम हैं, लेकिन घरेलू उपभोक्ता करीब 15 हजार से अधिक हैं।
यह हैं कुछ बकायेदार
कामर्शियल कनेक्शन प्रमोद कुमार 1,12,888 लखन सिंह 1,03,610, विश्वनाथ 1,10,595, घरेलू कनेक्शन सुनीता देवी 2,27,914, अलाउद्दीन 1,67,528, राम स्वरूप 1,26,263, संतोष कुमार 1,01,355, महेश्वरी देवी 1,03,789, श्याम सुंदर 1,56,119, श्याम बाबू 1,10,011, रनवीर सिंह 1,77,877, संजीव कुमार, 1,31,366, रामलडैते 1,06,162, रामकुमारी 1,68,073, शिवकुमार 1,15,591, गंगा देवी 1,15,519 सहित 32 हजार से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं, जो कनेक्शन कराने के बाद बिजली का बिल जमा करना भूल गए।
वर्जन
कनेक्शन कराने के बाद बिजली बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई है। कॉलिंग के बाद भी अगर उपभोक्ता बिल नहीं जमा करते हैं तो उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कनेक्शन काटने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-मगन सिंह, अधिशासी अभियंता, कन्नौज डिवीजन