फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   30 unrecognized madrasas are running in the district

जिले में चल रहे हैं 30 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे

Wed, 12 Oct 2022 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
30 unrecognized madrasas are running in the district
कन्नौज। शासन के आदेश पर जिले में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच की गई है। कुल 30 मदरसे जिले में मिले हैं। इसमें चार मदरसे ऐसे हैं, जिनका पंजीकरण नहीं है। इसमें हरदोई और देवबंद के मदरसों से भी संबंधित हैं।
विज्ञापन

12 बिंदुओं पर शासन ने मदरसों की जांच करने के लिए कहा गया था। इसी क्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बीएसए और संबंधित एसडीएम की कमेटी बनाई गई थी लेकिन अधिकांश मदरसों की जांच अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने खुद की है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 30 मदरसे बिना मान्यता के मिले हैं। सभी की जांच कर ली गई है। कुछ मदरसे ऐसे भी हैं, जहां करीब साढ़े तीन सौ तक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि जांच में तकरीबन सब सामान्य ही मिला है। तीन-चार ही मदरसे ऐसे हैं, जिनका पंजीकरण नहीं है। उन्होंने बताया कि दूसरे जिलों से भी यहां के मदरसों का संबंध है, सभी के प्रपत्र देख लिए गए हैं। मदरसों में छात्र-छात्राएं भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed