फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   26 dengue patients found in ELISA test, so far 58 people have died due to fever

एलाइजा जांच में 26 डेंगू मरीज मिले, अब तक बुखार से 58 लोगों की जान गई

Sat, 09 Oct 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
26 dengue patients found in ELISA test, so far 58 people have died due to fever
जिला अस्पताल की लैब में जांच कराने बैठे मरीज। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में डेंगू का कहर जारी है। एलाइजा रिपोर्ट में 26 में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं पैथोलॉजी जांच में चार मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। अब तक बुखार से 58 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पैथोलॉजी में शनिवार को रैपिड टेस्ट किट में चार और एलाइजा रिपोर्ट में 26 डेंगू पॉजिटिव मिले। जिले में अब तक किट से 242 व एलाइजा में 550 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। 58 लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही। महिला अस्पताल, अल्ट्रासाउंड, ओपीडी, इमरजेंसी, आयुष विभाग समेत कई वार्डों में भीड़ रही।
विज्ञापन

करीब 571 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें 59 बुखार से पीड़ित मिले। 14 बुखार से पीड़ित मरीजों की रैपिड टेस्ट किट से जांच हुई। इसमें चार डेंगू पॉजिटिव मिले। नोडल अधिकारी डॉक्टर बृजेश शुक्ला ने बताया कि तिर्वा मेडिकल कालेज से एलाइजा रिपोर्ट आई है। इसमें 26 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। डेंगू संक्रमित क्षेत्रों में कैंप लगाकर दवा का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed