फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   25 complaints received on helpline number resolved in four days

Kannauj News: हेल्पलाइन नंबर पर मिली चार दिनों में 25 शिकायतों का हुआ निस्तारण

Tue, 31 Oct 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 31 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
25 complaints received on helpline number resolved in four days
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों को होने वाली समस्याओं को जानने व उसके निस्तारण के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। नंबर जारी होते ही पिछले चार दिनों में 25 से अधिक शिकायतों का निस्तारण कर मरीजों को समस्या से निजात दिलाया गया है।
विज्ञापन


पांच दिन पहले मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 9519411404 हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। इस नंबर पर मरीजों को इलाज के दौरान होने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए 24 घंटे सुविधा उपलब्ध कराई गई।तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी संतोष कुमार ने हेल्पलाइन पर दर्ज कराई शिकायत में बताया कि दो दिन पहले इलाज के लिए रिश्तेदार को भर्ती कराया था। शनिवार देर रात को अचानक बहुत तेज बुखार आ गया। वार्ड में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। इलाज के लिए पीड़िता ने हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं क्षेत्र के एक गांव निवासी सावित्री देवी ने बताया कि रविवार को बुखार से पीड़ित पति राघवेंद्र कुमार को इलाज के लिए भर्ती कराया था। इलाज में डॉक्टर समेत वार्ड में मौजूद नर्स लापरवाही बरत रहे थे और पति की हालत गंभीर होती जा रही थी, जिसको लेकर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

कस्बा निवासी आफताफ ने बताया कि पत्नी सोनी को शनिवार की शाम को प्रसव पीड़ा होने लगी। प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां गायनी विभाग में मौजूद डॉक्टर व नर्सों ने भर्ती करने से मना कर दिया, जिसको लेकर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। हेल्पलाइन प्रभारी अंशु गुप्ता ने बताया कि हेल्पलाइन पर आई शिकायत को संबंधित विभाग को सूचित कर निस्तारण किया गया है। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर से मरीजों को होने वाली असुविधाओं की जानकारी मिल रही है। शिकायत मिलने पर तुरंत उसका निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed