{"_id":"676ef7585c638db75604b474","slug":"231-lakhs-recovered-in-ots-three-thousand-registered-kannauj-news-c-214-1-knj1005-123233-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ओटीएस में 231 लाख वसूले, तीन हजार का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ओटीएस में 231 लाख वसूले, तीन हजार का पंजीकरण
विज्ञापन
कन्नौज। एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना के तहत 12 दिनों में 3000 से अधिक उपभोक्ताओं ने योजना के तहत पंजीकरण कराया। इन उपभोक्ताओं से 231 लाख रुपये बकाया बिजली बिल जमा कराया गया। विभागीय अभियंता ओटीएस स्कीम पर जोर दे रहे हैं। यह भी बता रहे हैं कि तीन चरणों में इस योजना में पहले पंजीकरण कराने पर सरचार्ज में 100 फीसदी तक छूट का लाभ लिया जा सकता है।
कन्नौज डिवीजन में 14 बिजली उपकेंद्र संचालित हैं। उपकेंद्रों के साथ ही गांवों और मोहल्लों में सार्वजनिक स्थलों पर ओटीएस योजना के तहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उपभोक्ता आसानी से बिजली संबंधी समस्याओं का निस्तारण करा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता नंदलाल, अधिशासी अभियंता मगन सिंह शिविरों का निरीक्षण कर खामियों को दुरुस्त करा रहे हैं।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि शिविर लगाकर बकायेदार उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। शिविर में आकर ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। ये योजना चरणबद्ध तरीके से चलेगी। प्रथम चरण 15 से 31 दिसंबर, द्वितीय चरण एक से 15 जनवरी व तृतीय चरण 16 से 31 जनवरी तक चलेगा।