{"_id":"6ae77d0bd78e6a7616054f70","slug":"23-golden-cards-were-created-and-distributed-kannauj-news-c-214-1-knj1008-158671-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 23 गोल्डन कार्ड बनाकर वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 23 गोल्डन कार्ड बनाकर वितरित किए
विज्ञापन
कन्नौज। मौसम के करवट लेने के साथ ही सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या भी कम नहीं हो रही है। स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे मेले में बड़ी संख्या में सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीज पहुंचे। 36 केंद्रों पर 1535 मरीजों को डॉक्टरों ने परामर्श देकर दवा दी।
मेले में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, परिवार कल्याण संबंधी परामर्श, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई। संभावित रोगियों की जांच, नेत्र परीक्षण एवं अन्य चिकित्सकीय सेवाओं के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया। इनमें 633 पुरुष, 593 महिलाएं एवं 309 बच्चे शामिल रहे। आयुष्मान भारत योजना के तहत 23 गोल्डन कार्ड बनाकर वितरित किए गए। प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों के अतिरिक्त पैरामेडिकल कर्मियों की मौजूदगी में मरीजों की जांच कर जरूरी दवा दी गईं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जितेंद्र नाग ने स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।