फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   22.5 crore sacrifices for world welfare

Kannauj News: विश्व कल्याण के लिए 22.5 करोड़ आहुतियां

Thu, 02 Jan 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
22.5 crore sacrifices for world welfare
कन्नौज। इत्रनगरी में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में 17 से 29 मार्च के बीच महायज्ञ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें 1108 कुंडीय मृत्युंजय महायज्ञ में 22.5 करोड़ आहुतियां मंत्रोच्चारण के साथ दी जाएगी।
विज्ञापन


सरायमीरा के शांति निकेतन में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पीठाधीश्वर यज्ञाधीश रामदास महाराज ने बताया कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध हो जाता है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी की सकारात्मक भूमिका के साथ उनका अपेक्षित सहयोग आवश्यक होता है। कोई भी धार्मिक आयोजन हमेशा सनातन धर्मावलंबियों की आस्था से जुड़ा होना चाहिए। महायज्ञ को लेकर कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है कि राष्ट्र व सनातन को मजबूती प्रदान करना। यज्ञ के दौरान विश्व कल्याण के लिए आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन


पीठाधीश्वर का संकल्प, 11 अरब आहुतियां
पीठाधीश्वर यज्ञाधीश रामदास महाराज ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्र की मजबूती व सनातन को मजूबत करने के लिए किया जा रहा है। उनके जीवन का संकल्प 11 अरब आहुतियाें का है। महाराज ने कहा कि इत्रनगरी में होने वाला महायज्ञ 18वां है। इससे पहले उनका 108 कुंडीय यज्ञ बिधूना में आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर भ्रमण यात्रा आज
पीठाधीश्वर महाराज रामदास ने बताया कि राज राजेश्वरी मां पीतांबरा की कृपा से इत्रनगरी में चतुर्विध विश्व कल्याणात्मक 1108 कुंडीय मृत्युंजय महायज्ञ से पहले गुरुवार को नगर के सभी मंदिरों के दर्शन करने के लिए यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी सनातन धर्मावलंबियों का सहयोग होगा। मंदिर भ्रमण यात्रा सुबह 11 बजे शांति निकेतन धाम से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed