{"_id":"641602679932b57bf901be4c","slug":"2223-copies-were-checked-at-two-centers-on-the-first-day-kannauj-news-c-12-1-129640-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पहले दिन दो केंद्रों पर 2223 कॉपियां जांची गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पहले दिन दो केंद्रों पर 2223 कॉपियां जांची गईं
Sat, 18 Mar 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। पहले दिन उप प्रधान परीक्षक (डीएचई) ने मिलकर 2223 कॉपियां जांचीं। एसवीएस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 2125 व केके इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 98 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ।
एसवीएस इंटर कॉलेज के उप नियंत्रक एसएल सिंह ने बताया कि शनिवार को परीक्षकों को मूल्यांकन करने का प्रशिक्षण दिया गया। गलती न हो, इस पर जोर देने को कहा गया। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के भविष्य का सवाल है, इसलिए सभी प्रश्नों को जांचें। कोई भी प्रश्न मूल्यांकन से छूटे न और उसके सही नंबर भी दिए जाएं।
केके इंटर कॉलेज के उप नियंत्रक एके शर्मा ने बताया कि पहले दिन प्रशिक्षण ही दिया गया है। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने यूपी बोर्ड के नियमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही मूल्यांकन के तरीके बताए। उप नियंत्रक ने बताया कि 98 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है।
विज्ञापन
इनसेट
इंटर के 33 फीसदी परीक्षक ही पहुंचे
केके इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कॉपियां जांचने के लिए 66 डीएचई और 571 परीक्षकों की ड्यूटी लगी है। उप नियंत्रक एके शर्मा ने बताया कि पहले दिन 198 परीक्षक और 46 डीएचई आए। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में संख्या बढ़ जाएगी। इसी तरह एसवीएस कॉलेज में कुल 1053 परीक्षक और डीएचई में 511 ने ही पहुंचकर प्रशिक्षण लिया।
-- -- -
फोटो:20- मूल्यांकन न करने को लेकर प्रदर्शन करते माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट। संवाद
केंद्रों पर शिक्षक संघ का कार्य बहिष्कार
- आज भी चंदेल गुट करेगा विरोध-प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। प्रशिक्षण व मूल्यांकन के पहले दिन माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का विरोध किया। अपनी मांगों को लेकर बैनर समेत दोनों केंद्रों पर नारेबाजी की। दूसरे दिन भी विरोध किया जाएगा।
चंदेल गुट के प्रदेश मंत्री रामानंद द्विवेदी का दावा है कि किसी भी केंद्र पर मूल्यांकन नहीं किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने मिलकर एक भी उत्तरपुस्तिका जारी नहीं होने दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल पाठक, प्रवेश प्रजापति, बृजेंद्र कमल, रघुवीर सिंह यादव, राजीव यादव, राजबहादुर सिंह यादव, शिवनाथ सिंह पाल, दुर्गेश यादव, राकेश चंदेल व रामयतन शास्त्री आदि शिक्षक मौजूद रहे।