{"_id":"63863b51314cd665b733121b","slug":"22-thousand-rupees-snatched-from-farmer-bike-also-broken-kannauj-news-knp730891824","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: किसान से छीने 22 हजार रुपये, बाइक भी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: किसान से छीने 22 हजार रुपये, बाइक भी तोड़ी
विज्ञापन
छिबरामऊ। धान बेचकर जा रहे किसान से कुछ युवकों ने मारपीट कर रुपये छीन लिए। पीड़ित जब शिकायत लेकर घर पहुंचा, तो उसकी पिटाई कर दी। साथ ही बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित न्याय के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा है। पांच दिन बाद भी उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भोजपुर निगोह निवासी हिमांशु ने बताया कि मंडी समिति में उसने धान बेचा था। 25 नवंबर को धान बिक्री के 22,565 रुपये लेकर वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव जा रहा था तभी मंडी समिति के बाहर गांव के कुछ युवकों ने ट्रैक्टर रोक लिया और उसे नीचे उतारकर मारपीट कर नकदी छीन ली।
आरोपी उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। गांव पहुंचने पर मामले की शिकायत लेकर वह युवकों के घर गया तो, आरोपियों ने दोबारा मारपीट कर बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। आरोप है कि पीड़ित को ही पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया। हिमांशु का आरोप है कि पुलिस ने उसके खिलाफ ही शांति भंग की कार्रवाई कर दी। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलते ही जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।