फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   22 thousand rupees cheated in the name of starting a business

Kannauj News: व्यापार शुरू कराने के नाम पर 22 हजार रुपये ठगे

Wed, 06 Sep 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 06 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
22 thousand rupees cheated in the name of starting a business
कन्नौज। अगरबत्ती का कारोबार शुरू कराने के नाम पर एक युवक ने 22 हजार रुपये ठग लिए। रुपये वापस न मिलने पीड़ित ने ठगी करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुबाकरपुर टीला निवासी संजय शर्मा ने मुंबई के बी-384 गुलमोहर में फाइस हाउस वियार गार्डेन विरारेवस्ट निवासी प्रदीप कांबले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि 21 जुलाई को साढ़े 12 बजे प्रदीप कांबले की उसके पास कॉल आई। उसने अगरबत्ती और धूपबत्ती का व्यापार शुरू कराने का झांसा देकर 60 हजार रुपये की मांग की। तब उसने 22 हजार रुपये भेज दिए। रुपये लेने के बाद भी उसने धूपबत्ती और अगरबत्ती का सामान नहीं दिया। वह जब वह रुपये वापस मांगता है तो वह शेष रकम भेजने पर ही माल देने की बात कहकर फोन काट देता है। कहा कि उसने धोखाधड़ी कर 22 हजार रुपये हड़प लिए। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed