{"_id":"641f36c683a956f40606794a","slug":"22-out-of-45-patients-suffering-from-mental-illness-kannauj-news-c-12-1-knp1024-144808-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 45 में से 22 मरीज मानसिक रोग से ग्रसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 45 में से 22 मरीज मानसिक रोग से ग्रसित
Sat, 25 Mar 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों ने मरीजों की जांच करते हुए दवाई वितरित कीं। चिकित्सकों ने लोगों को मानसिक बीमारी के लक्षण बताते हुए उपचार की जानकारी दी। शिविर का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की अनेक योजनाओं से गरीब और समाज के सभी वर्ग के लोगों को लाभ दिया जा रहा है। शिविर लगाकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने शिविर में पहुंचे लोगों को प्रमुख मानसिक बीमारियों के लक्षण बताते हुए इलाज की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. गीतम सिंह, डॉ. अजय पाल, अभिषेक कुमार, निकिता, सृष्टि सहित कई स्वास्थ्य कर्मी व लोग मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन