फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   22 Lohia villages lit up with solar energy

22 लोहिया गांवों में होगा सौर ऊर्जा से उजाला

Tue, 03 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Tue, 03 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
22 Lohia villages lit up with solar energy
सरकार ने नयनादेवी में पांच मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क बनाने की घोषणा की थी। - फोटो : डेमो पिक
वैकल्पिक ऊर्जा विभाग (नेडा) की ओर से वित्तीय वर्ष 2016-17 में चयनित जिले के 22 गांवों की गलियां डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत सौर ऊर्जा से जगमगाएंगी। कुल 423 ऐसे सार्वजनिक स्थल चयनित किए गए हैं, जहां पर सौर ऊर्जा लाइटें लगेंगी। इसके लिए 93 लाख रुपये का बजट बनाकर निदेशालय को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


कन्नौज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम सभा दरियापुर चंदई में 8, सुजानसराय में 5, नाहर घाटी में 7, कन्नौज कछोहा में 10, उमर्दा विकास खंड क्षेत्र के गांव कड़ेरा में 10, गुगरापुर ब्लाक के गांव बारामऊ बांगर में 26, भंवरगाढ़ा में 16, महमूदपुर कीरत में 5, छिबरामऊ ब्लाक क्षेत्र के गांव खानपुर चौबे में 10, लोकपुर में 15, जुनेदपुर में 16, तालग्राम ब्लाक के गांव भैंसियापुर में 11 भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर सौर ऊर्जा लाइटें लगेंगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा तालग्राम ब्लाक के गांव फिरोजपुर में 6, आदमपुर कपूरापुर में 6, हसेरन ब्लाक के गांव बनगवां में 58, एरोहो में 19, मोहद्दीनगर में 16 और सौरिख ब्लाक के कायमपुर में 28, डडौनी में 24, बेहटारामपुर में 35, उमर्दा ब्लाक के गांव खैरनगर में 45, खानपुर में 45 स्थलों पर ये सोलर लाइटें स्थापित की जाएंगी। विभागीय अफसरों का कहना है कि सोलर लाइटें स्थापित होने के बाद इन्हें ग्राम सभा के हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद इनकी देखरेख व संचालन का जिम्मा प्रधान व सचिव का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर लाइटें लग जाने के बाद रात के वक्त गांव की गलियां दूधिया रोशनी से जगमग होंगी। लोगों को आवागमन के दौरान होने वाली दिक्कतों से छुटकारा भी मिल जाएगा। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव और डीआरडीए के परियोजना निदेशक एके सिंह कुशवाह को भी कार्ययोजना का ब्यौरा उपलब्ध करा दिया गया है।


इस मामले पर नेडा के परियोजना अधिकारी एसके गुप्ता ने बताया कि लोहिया गांवों में सौर ऊर्जा लाइटें लगाने पर कुल 93 लाख 20 हजार रुपये का बजट खर्च होगा। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर जिला योजना के तहत निदेशालय को भेज दी गई है। बजट आवंटित होते ही सौर ऊर्जा लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed