फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   2.10 crore rupees will change the appearance of 10 roads

Kannauj News: 2.10 करोड़ से बदलेगी 10 सड़कों की सूरत

Fri, 07 Nov 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
2.10 crore rupees will change the appearance of 10 roads
कन्नौज। जिले में बदहाल सड़कों की मरम्मत के लिए शासन ने 31 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। धनराशि मिलने के बाद से लोक निर्माण विभाग द्वारा2.10 करोड़ की लागत से 10 सड़कों की मरम्मत की जा रही है। यह कार्य नवंबर में पूर्ण करने का लक्ष्य है। शेष चिह्नित सड़कों की मरम्मत के लिए योजना बनाई जा रही है। धनराशि मिलते ही मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बदहाल व टूटी फूटी सड़कों के अच्छे दिन आने वाले हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा खराब सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। विभाग द्वारा फिलहाल 14 सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। इनमें से 10 सड़कों का काम अंतिम दौर में है। इसके लिए 2.10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इनमें सतवारी संपर्क मार्ग, बारापुल नहर पटरी से नयापुर्वा मार्ग, मीरपुर इनायतपुर से अटारा संपर्क मार्ग, मिरगावां मल्लू की पुलिया से नवोदय विद्यालय संपर्क मार्ग है। इसके अलावा संयोगिता मार्ग से चचासंडा संपर्क मार्ग, सियरमऊ अनौगी से नदसिया तक संपर्क मार्ग, चचासंडा भज्जापुर्वा संपर्क मार्ग से हड़हापुर्वा संपर्क मार्ग, जीटी रोड मिरगावां से मल्लपुर्वा सौंसरापुर मार्ग, जसोदा जसपुरापुर भुगैतापुर मार्ग से मरहरियनपुर्वा संपर्क मार्ग व जीटी रोड से पनवारा संपर्क मार्ग शामिल हैं। इनका कार्य इसी माह के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा 50 से अधिक सड़कों को मरम्मत के लिए चिह्नित किया गया है। धनराशि मिलते ही मरम्मत कार्य कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपेश अस्थाना का कहना है कि जिले की सड़कों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। फिलहाल 14 सड़कों पर पैचिंग का कार्य चल रहा है, जो इसी माह पूर्ण कर लिया जाएगा। शेष चिह्नित सड़कों का मरम्मत कार्य भी धनराशि प्राप्त होते ही पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन

दो दिन में चौराचांदपुर का गड्ढा भरवाने के निर्देश
सदर तहसील क्षेत्र के चौरा चांदपुर गांव में सड़क धसने से मुख्य मार्ग पर खतरनाक गड्ढा हो गया है, जिसकी चपेट में आकर कभी भी किसी के साथ बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से क्षेत्रीय ग्रामीणों व महादेवी घाट जाने वाले लोग आवागमन करते हैं। अधिशाषी अभियंता दीपेश अस्थाना ने संबंधित जेई को दो दिन में उक्त गड्ढा भरवाकर संपर्क मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed