{"_id":"5c5336b6bdec220c2959d864","slug":"201548957366-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गरीबों के अंतिम संस्कार में मदद करेगी स्वर्गवास सेवा समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गरीबों के अंतिम संस्कार में मदद करेगी स्वर्गवास सेवा समिति
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में धार्मिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने में गरीबी बाधा नहीं बनेगी। स्वर्गवास सेवा समिति अंतिम संस्कार में मदद करेगी। गुरुवार को कान्यकुब्ज शिक्षा एवं सेवा समिति अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने स्वर्गवास सेवा समिति का गठन किया। उन्होंने कहा कि संस्था ऐसे लोगों को आर्थिक मदद देगी जो पैसों के अभाव में रीति-रिवाजों से अपनों के अंतिम संस्कार से वंचित रह जाते हैं।
बुधवार को शहर के चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में कान्यकुब्ज शिक्षा एवं समाज सेवा समिति ने शहीदों को याद किया। समिति के अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर स्वर्गवास सेवा समिति का गठन किया गया। यह समिति ऐसे लोगों की मदद करेगी, जिनके अपनों का अंतिम संस्कार पैसे के अभाव में धार्मिक रीति-रिवाज से नहीं हो पाता है। समिति के अध्यक्ष के रूप में संजय पाठक, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पन्नेवाल को मनोनीत किया गया। सदस्यों में अनुराग मिश्रा, सत्येंद्र यादव, अमित मिश्रा, सुनील कुशवाहा, रमेश यादव, बृजेश कटियार, राजीव यादव, संदीप यादव, संजय दुबे, संजीव मिश्रा, दिवारी लाल कुशवाहा आदि शामिल किए गए। पहले दिन चंदे के रूप में समिति के पास एक लाख रुपये जमा हुए।
गरीबों के अंतिम संस्कार में मदद करेगी समिति
गुरुवार को हुआ स्वर्गवास सेवा समिति का गठन, पहले दिन चंदा में जमा हुआ एक लाख रुपये