{"_id":"6532d64460637baff0026845","slug":"200-bighas-of-pasture-land-freed-from-encroachment-crop-harvested-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4422-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चरागाह की 200 बीघा जमीन कब्जा मुक्त, फसल कटवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चरागाह की 200 बीघा जमीन कब्जा मुक्त, फसल कटवाई
विज्ञापन
छिबरामऊ। सकरावा थानाक्षेत्र के नरहा ग्रामसभा में चरागाह की 200 बीघा जमीन को शुक्रवार को कब्जा मुक्त कराया गया। लोगों ने जमीन पर धान की फसल बोई थी। तहसील की टीम ने फसल कटवाकर प्रधान के सुपुर्द कर दिया। मौके पर इलाके के किसी ग्रामीण के न पहुंचने के कारण कब्जाधारकों की जानकारी नहीं हो सकी। इनके बारे में जानकारी कर अधिकारी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।
ग्राम सभा नरहा की गाटा संख्या 143 की 200 बीघा जमीन राजस्व रिकार्ड में पशुचर में दर्ज है। इस जमीन पर करीब 11 लोगों ने पिछले पांच सालों से कब्जा कर रखा था। शिकायत मिलने पर प्रशासन ने जमीन को खाली करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कब्जेदारों ने धान की फसल बो दी। इस समय फसल कटाई के लिए तैयार थी।
एसडीएम उमाकांत तिवारी व नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर सरकारी जमीन की पैमाइश कराने के बाद कंपाइन मशीन से धान की फसल को कटवाई और इसे गांव के प्रधान के सुपुर्द कर दिया। एसडीएम ने बताया कि खाली जमीन ग्राम सभा में शामिल करा दी गई है। कब्जा धारकों की जानकारी जुटाई जा रही है। इनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। उधर, राजस्व व पुलिस टीम के साथ पूरी तैयारी से पहुंचे अफसरों के आने की जानकारी होने पर गांव का कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा।