फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   20 years imprisonment for kidnapping and raping a girl student

Kannauj News: छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने में 20 साल की सजा

Wed, 30 Aug 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 30 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment for kidnapping and raping a girl student
कन्नौज। चार साल पहले स्कूल पढ़ने गई 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने दोषी करार दिया। मंगलवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अलका यादव ने दोषी को 20 साल कैद की सजा के साथ 27 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर छह माह अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी पड़ेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन




विशेष लोक अभियोजक किशोर दोहरे और शासकीय अधिवक्ता नवीन दुबे ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले युवक ने दो सितंबर 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि 14 वर्षीय पुत्री शहर के एक कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। सुबह सात बजे पुत्री स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। तब से घर नहीं लौटी। पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की। पुलिस ने गाजीपुर जनपद के गहमर गांव निवासी चंदन ठाकुर के पास से किशोरी को पकड़ा। जांच में सामने आया था कि युवक छात्रा को शादी का झांसा देकर अपहरण कर ले गया था। उसके बाद उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कोर्ट में दिए बयान में बिना रजामंदी के शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी। पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए। अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाह पेश किए गए। मंगलवार को आरोप सिद्ध होने पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अलका यादव ने दोषी चंदन ठाकुर को 20 साल कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन



------------------
इन धाराओं में कोर्ट ने सुनाई सजा

अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट ने धारा 363 में तीन साल व दो हजार रुपये, 366 में सात साल कारावास और पांच हजार रुपये, पाॅक्सो एक्ट में 20 साल कारावास और 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। बताया कि सभी सजाएं एक साथ चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed