फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   19,652 farmers out of PM Kisan Nidhi

Kannauj News: 19,652 किसान पीएम किसान निधि से बाहर

Mon, 27 Apr 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
19,652 farmers out of PM Kisan Nidhi
कन्नौज। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है। विभागीय जांच और आंकड़े मिलान के बाद 19,652 किसानों को अपात्र घोषित किया गया है। इनकी आगामी किस्तों के भुगतान पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। कुल 14,104 किसान भूमि परिवर्तन, दान या बैनामा के कारण अपात्र हुए हैं। फरवरी 2019 के बाद सीधी प्रविष्टि से पंजीकरण कराने वाले 4326 लाभार्थी भी अपात्र पाए गए। 314 नाबालिग निधि का लाभ ले रहे थे, जबकि 980 अन्य कारणों से अपात्र हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार, पिता की मृत्यु के बाद भी सम्मान निधि लेने वालों की निधि रोकी गई है। मृत्यु के बाद मिली सभी किस्तें वापस करनी होंगी। एक परिवार से एक ही व्यक्ति निधि का लाभ ले सकता है। उप निदेशक कृषि संतोष कुमार यादव ने बताया कि शासन से प्राप्त आंकड़ों का सत्यापन हो रहा है। 440 मृतकों के स्वजन से 31.10 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। अन्य अपात्र लोग भी निधि वापस कर रहे हैं।
विज्ञापन

जायद की फसल का सर्वेक्षण कृषि डिजिटल फसल सर्वेक्षण एप्लीकेशन से होगा। कृषि विभाग और जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू की है। जनपद में एक मई से 6,55,057 खसरों का सर्वेक्षण किया जाएगा। यह कार्य 31 मई तक पूरा करने का दावा है। उप निदेशक कृषि संतोष कुमार यादव ने बताया कि 636 गांवों में सर्वेक्षण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उप कृषि निदेशक संतोष कुमार यादव और जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने थोक खाद विक्रेताओं के साथ बैठक की। इसका उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने यूरिया, डीएपी और अन्य उर्वरकों की बिक्री निर्धारित दरों पर करने के निर्देश दिए। शिकायत मिलने पर लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई होगी। विभाग ने फार्मर पहचान पत्र बनवाने पर जोर दिया है ताकि खाद वितरण पारदर्शी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed