{"_id":"5bfaeb00bdec22419216fa3c","slug":"181543170816-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदीघाट से हटाईं खंडित मूर्तियां और कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदीघाट से हटाईं खंडित मूर्तियां और कचरा
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। गायत्री परिवार के सदस्यों और गंगा मैया स्वच्छता दीपदान समिति ने रविवार को मेहंदीघाट पर साफ सफाई की। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने आए भक्त घाट पर गंदगी के ढेर छोड़ गए थे। लोगों की नादानी की इस खबर को अगर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
निर्मल गंगा जन अभियान के जिला प्रभारी रामप्रकाश की अगुवाई में गायत्री परिवार के सदस्य, गंगा मैया स्वच्छता दीपदान समिति अध्यक्ष विवेक पंडित और उनकी टीम पहुंची। टीम में शामिल लोगों ने घाट पर फैले गंदे कपड़े, प्लास्टर आफ पेरिस की खंडित मूर्तियां, पॉलिथीन और अन्य गंदगी ट्रालियों में जमाकर घाट उठाकर दूर गड्ढों में दबा दी। गायत्री परिवार के आलोक दीक्षित ने बताया कि गायत्री परिवार ट्रस्ट ने भी गंगा को निर्मल बनाने के लिए सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को पॉलीथिन का नहीं करना चाहिए। गंगा पर तो पालीथिन लाएं ही नहीं।
गंगा हमारी मां हैं, उन्हें साफ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। गंगा मैया स्वच्छता दीपदान समिति अध्यक्ष ने कहा कि भक्तों को समझना होगा कि हम गंगा स्नान कर पुण्य कमाने आते हैं, ऐसा पावन कर्म करते समय मां का आंचल मैला नहीं करना चाहिए। गंगा के घाट पर किसी भी तरह का कचरा न फैलाएं। खंडित मूर्तियां और पूजा सामग्री अपने अपने गांवों में ही गड्ढा खोदकर दबा दें। इएसे गंगा सहित सभी नदियां साफ और स्वच्छ रहेंगी। सफाई अभियान में आलोक दीक्षित, दिनेश द्विवेदी, नेहा दीक्षित, गीता मिश्रा, गुड्डी गुप्ता, सुधा गुप्ता और पार्थ दीक्षित भी शामिल रहे।
विज्ञापन
मेहंदीघाट से हटाईं खंडित मूर्तियां और कचरा
गायत्री परिवार व गंगा मैया स्वच्छता दीपदान समिति ने किया श्रमदान
फोटो 25 केएनजेपी 13- घाट पर सफाई में जुटे गायत्री परिवार के सदस्य।
फोटो 25 केएनजेपी 14- बच्चे भी साफ-सफाई में जुटे।