{"_id":"5c8946ffbdec22146d706a60","slug":"171552500479-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से निजात दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के फीडर नंबर एक में की जा रही अंधाधुंध विद्युत कटौती से क्षेत्र के लोग आजिज आ चुके हैं। बिजली न आने से पेयजल संकट गहरा गया है। सभासदों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
सभासद रानू कुरैशी ने बताया कि नगर के फीडर नंबर एक में पिछले कई दिन से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। सुबह होते ही कटौती शुरू हो जाती है। यह पूरे दिन जारी रहती है। देर शाम बिजली आती है। पूरे दिन बिजली न आने से फीडर नंबर एक से जुड़े मोहल्लों में पानी का संकट बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि फीडर नंबर एक में नगरपालिका के कई नलकूप हैं। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो पाती। इससे समस्या है। इन्होंने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन के दौरान सभासद धर्मेंद्र दुबे, सभासद अरुण कुमार टिंकी यादव, हकीमुद्दीन, आसिफ इकबाल, अक्कू भदौरिया, नरेंद्र शर्मा, चंद्रपाल जाटव, बारिश खान, नजीम अली, मोहित दुबे, राय सिंह यादव, राजेश कुमार कठेरिया एडवोकेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिजली कटौती से निजात दिलाने की मांग
सभासदों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन