फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   1630 children absent from Navodaya Vidyalaya entrance exam

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा से गैरहाजिर रहे 1630 बच्चे

Sat, 30 Apr 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
1630 children absent from Navodaya Vidyalaya entrance exam
कन्नौज। जिले के नौ केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। पंजीकृत 4547 परीक्षार्थियों में से 1630 गैरहाजिर रहे। उड़नदस्ता टीम ने इम्तिहान का जायजा लिया। सबसे अधिक छात्र-छात्राएं जेपी स्कूल में नहीं आए। ब्लॉक जलालाबाद क्षेत्र के अनौगी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. भगवान सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक प्रवेश परीक्षा हुई। नौ केंद्रों पर कुल 2917 परीक्षार्थी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि एसएक्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 519 में से 390 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। महेंद्र नीलम जनता इंटर कॉलेज तिर्वा में 408 में से 291, केपी स्कूल तिर्वा रोड में 468 में 307, सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर में 462 में 276, जेपी स्कूल में 736 में से 396, सिटी चिल्ड्रेन एकेडमी छिबरामऊ में 684 में 431, क्रिस्तु ज्योति एकडमी कन्नौज में 504 में 328, सेंट पॉल स्कूल छिबरामऊ में 462 में 317 व कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मकरंदनगर में 181 में से 123 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रधानाचार्य का कहना है कि करीब एक महीने बाद प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होगा। उनके यहां कक्षा छह में प्रवेश के लिए 80 सीटें ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed