फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   16 sau meetar pharraata daud mein peeleebheet ke yoonus avval

16 सौ मीटर फर्राटा दौड़ में पीलीभीत के यूनुस अव्वल

Thu, 01 Jul 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
16 sau meetar pharraata daud mein peeleebheet ke yoonus avval
फर्राटा दौड़ में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों के साथ चेयरमैन उर्वशी दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्? - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। मिल्खा सिंह की याद में आयोजित 16 सौ मीटर फर्राटा दौड़ में पीलीभीत के यूनुस ने पहला स्थान हासिल किया है। शाहजहांपुर के अनुज यादव दूसरे और बेवर के करन परिहार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज के खेल मैदान पर बुधवार सुबह भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी ने सीटी बजाकर फाइनल दौड़ शुरू कराई। यूनुस खां ने चार मिनट 34 सेकेंड, अनूप यादव ने पांच मिनट 15 सेकेंड व करन परिहार ने पांच मिनट 18 सेकेंड में 16 सौ मीटरफर्राटा दौड़ पूरी की। यूनुस को चेयरमैन उर्वशी दुबे व कैप्टन रवींद्र सिंह यादव ने शील्ड व नगद धनराशि प्रदान की। अनुज यादव को भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव दुबे और करन परिहार को सेवानिवृत्त सैनिक महेश पाल ने पुरस्कृत किया। इसके साथ ही फाइनल दौड़ में शामिल सभी 34 प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की याद में 16 सौ मीटर की दौड़ का आयोजन हुआ था। मंगलवार को इस दौड़ में प्रदेश भर से 380 प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें 34 का चयन किया गया था। बुधवार सुबह 17-17 खिलाड़ियों की दो चरण में दौड़ हुई। प्रतियोगिता के दौरान सिंटू दुबे, अनुराग शुक्ला, देवप्रकाश पालीवाल, नीलू शुक्ला, प्रभाकर रावत, सुनील गुप्ता सभासद, राजू गुप्ता सभासद, सतपाल यादव सभासद, विनीत दुबे, आकाश शुक्ला, अविनाश पाल, राजू ठाकुर, अमित गुप्ता, हनी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed