फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   16 saal baad graameen vikaas baink ke shaakha pratinidhi pad par laharaaya bhagava

16 साल बाद ग्रामीण विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि पद पर लहराया भगवा

Fri, 28 Aug 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
16 saal baad graameen vikaas baink ke shaakha pratinidhi pad par laharaaya bhagava
बैंक के नव निर्वाचित शाखा प्रतिनिधि रामेंद्र त्रिपाठी का स्वागत करतीं पूर्व राज्यमंत्री अर्चन? - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक छिबरामऊ शाखा प्रतिनिधि के पद पर 16 साल बाद भाजपा ने जीत हासिल कर भगवा फहराया है। निर्वाचन अधिकारी के सपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने और भाजपा प्रत्याशी का नामांकन वैद्य पाए जाने का नोटिस चस्पा करते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपाइयों ने रामेंद्र त्रिपाठी को फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को ग्राम विकास बैंक के बाहर सुबह से पुलिस तैनात हो गई। एसडीएम गौरव शुक्ला, सीओ शिव कुमार थापा व प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सुनील कुमार द्विवेदी, सीडीपीओ पंकज यादव व मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सौरभ यादव भी बैंक परिसर पहुंच गए। दोपहर को एडीएम गजेंद्र कुमार, एएसपी विनोद कुमार सिंह पहुंच गए। सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भाजपा प्रत्याशी रामेंद्र त्रिपाठी ने सपा प्रत्याशी बाबा रामप्रकाश यादव के नामांकन पर सवाल उठाते हुए आपत्ति दर्ज कराई। शाम तीन बजे के बाद रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने बैंक के बोर्ड पर भाजपा प्रत्याशी रामेंद्र त्रिपाठी का नामांकन वैद्य पाए जाने का नोटिस चस्पा किया गया। इससे भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी, मुनीष मिश्रा, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष रामानंद वर्मा, नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता रामेंद्र त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे। फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया।
विज्ञापन

वहीं उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक छिबरामऊ के शाखा प्रबंधक जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बैंक में 1999 से 2005 तक राजपाल सिंह शाखा प्रतिनिधि रहे। इसके बाद 2005 से नवंबर 2014 तक शैलेंद्र सिंह यादव व नवंबर 2014 से सितंबर 2020 तक बाबा रामप्रकाश यादव शाखा प्रतिनिधि रहे। इससे और पुराना रिकार्ड बैंक में मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed