फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   15.2 crore received for widening of two roads

Kannauj News: दो मार्गों के चौड़ीकरण के लिए मिले 15.2 करोड़

Mon, 02 Feb 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
15.2 crore received for widening of two roads
कन्नौज। दो सड़कों के चौड़ीकरण के लिए शासन द्वारा 15.2 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के साथ सुविधाओं का विकास होगा और ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

शासन ने कंसुआ नहर पुल से सरगौली होते हुए मिश्रपुर से जिले औरैया की सीमा तक 18.10 किलोमीटर लंबे व तीन मीटर चौड़े मार्ग में से 3.25 किलोमीटर मार्ग की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर तक बढ़ाई जाएगी। इसके लिए 7.29 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। इस मार्ग के निर्माण से नगरिया, लखुरिया, राजपुर करना, ऐराहो, मिश्रपुर, रौसा, आदमपुर माखन, सरगौली सहित औरैया के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। इसी प्रकार 11.30 किलोमीटर लंबे खड़िनी, राजपुर, हसेरन मार्ग के 4.2 किलाेमीटर मार्ग की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर तक बढ़ाई जाएगी। इसके लिए 7.91 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई है। इस मार्ग के निर्माण से नगरिया, लखुरिया, राजपुर करना, ऐराहो, मिश्रपुर, रौसा, आदमपुर माखन, सरगौली सहित जनपद औरैया के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड पदम भूषण सिंह ने बताया कि मार्गों के चौड़ीकरण के साथ मरम्मत भी कराई जाएगी। इसके लिए जल्द ही कार्ययोजना बनाकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed