{"_id":"5c8e9361bdec2214623084b8","slug":"151552847713-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियों के लिए रुटचार्ट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियों के लिए रुटचार्ट तैयार
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। लोकसभा चुनाव में 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियों को भेजने को रूटचार्ट तैयार किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय से 343 मतदान केंद्रों के लिए 108 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।
रविवार को बेशक अवकाश था, लेकिन तहसील प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुटा था। नायब तहसीलदार सुरेंद्र यादव की देखरेख में लेखपाल विजयकांत शुक्ला समेत कई लोग चुनाव की तैयारियों के साथ रुटचार्ट तैयार करने में जुटे थे। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में कुल 343 मतदान केंद्र व 528 बूथ हैं। बूथों पर पोलिंग पार्टियों को भेजने के लिए जिला प्रशासन ने यहां के लिए 108 वाहन उपलब्ध कराए हैं। ऐसे में बूथ तक पोलिंग पार्टियां आसानी से पहुंच सके। इसके लिए रूटचार्ट तैयार किया जा रहा है।