{"_id":"5c16905dbdec225b63187108","slug":"151544982621-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन लिए फिर भी नहीं जले बल्ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन लिए फिर भी नहीं जले बल्ब
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। सौभाग्य योजना का कागजी कोरम पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था मनमानी कर रही है। कागजों पर लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए कनेक्शन तो दे दिया लेकिन केबिल नहीं बांधी। इससे गांव के लोग परेशान हैं। बिजली न जलाने के बाद भी उनको मिनिमम चार्ज विभाग को देना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क बिजली कनेक्शन देने व केबिल पोल से न बांधने का मामला कुसुमखोर, सौंसरापुर में पहले भी सामने आ चुका है। इसके बाद भी अधिकारी नहीं चेत रहे है। अब इसी तरह की शिकायत सदर ब्लाक के गांव बद्दापुर्वा, कंदरौली, कछोहा की है। यहां के निवासी राधा कृष्ण, दिनेश कुमार, राजाराम, बालक राम, रामसिंह, सुखरानी पत्नी सूबेदार, चंपादेवी पत्नी चुन्नीलाल समेत बीस लोगों को कार्यदायी संस्था अशोका विल्डकान के कर्मचारियों ने करीब दो माह पहले निशुल्क बिजली का कनेक्शन दिया था।
कर्मचारियों ने कनेक्शन देने के दौरान मीटर, एमसीवी, बोर्ड, होल्डर, एलईडी, केबिल भी लगाई थी। गांव की भोली भाली जनता को यह कहकर केबिल नहीं बांधी थी कि वह दो घंटे के बाद केबिल बांध देंगे। शाम होने तक केबिल बांधने कर्मचारी नहीं पहुंचे। कई दिन तक ग्रामीण कर्मचारियों के आने की प्रतीक्षा करते रहे लेकिन वह नहीं पहुंचे। थक हार कर गांव के लोगों ने बिखरी पड़ी केबिल को मीटर के पास ही टांग दिया।
विज्ञापन
धारे धीरे दो माह बीत चुके है। न ही कर्मचारी केबिल बांधने पहुंचे न ही गांव के लोगों ने लाइनमैन को बुलाकर केबिल बंधवाई। आज भी गांव के करीब 20 से अधिक कनेक्शन धारक अंधेरे में रह रहे है। जब कि उन्होंने बिजली का कनेक्शन ले रखा है। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई संस्था पर नहीं की गई है। अधीक्षण अभियंता जीपी यादव ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत गांव में निशुल्क बिजली कनेक्शन दे रही अशोका विल्डकान कंपनी के कार्य की लापरवाही सामने आ रही है। जिन गांव से यह शिकायत मिल रही है वहां टीम भेज कर कनेक्शन जोड़ा जा रहा है।
सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीणों को निशुल्क कनेक्शन देने के लिए लगाई गई संस्था अशोका विल्डकान के कर्मचारी कार्य में लापरवाही बरत रहे है। दिए गए लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए कर्मचारी कनेक्शन तो लगातार दे रहे हैै लेकिन केबिल पोल से नहीं जोड़ रहे है। इससे जनता को बिजली का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे पहले भी कंपनी के कर्मचारियों ने घटिया कंपनी के बोर्ड, होल्डर, एलईडी बल्ब, एमसीवी व केबिल लगाई थी। जब शासन से आईएसआई मार्क के उपकरण लगाने के निर्देश दिए गए है।
कनेक्शन लिए फिर भी नहीं जले बल्ब
बद्दापुर्वा, कंदरौली, कछोहा में भी नहीं जोड़े गए सौभाग्य योजना के कनेक्शन
फोटो 16 केएनजेपी-13 बद्दापुर्वा गांव में बिजली कनेक्शन देने के बाद मीटर के निकट पड़ी केबिल।
फोटो 16 केएनजेपी-14 बद्दापुर्वा गांव में मीटर के पास बदी बिजली की केबिल।