फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   15 people had gone to attend Hathras satsang, family relieved after getting information of safety

Kannauj News: हाथरस सत्संग में शामिल होने गए थे 15 लोग, सुरक्षित होने की सूचना से परिवार को राहत

Wed, 03 Jul 2024 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
15 people had gone to attend Hathras satsang, family relieved after getting information of safety
कन्नौज। हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में बड़ी संख्या में लोगों की मौत की खबर ने जिले के लोगों को झकझोर दिया। दरअसल, शहर से भी 15 लोग इस सत्संग में शामिल होने पहुंचे थे। टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर भगदड़ में मौत की खबर से उनके परिजनों की बेचैनी बढ़ गई। हालांकि, बाद में उनका अपने परिजनों से फोन पर संपर्क हुआ तो सभी सहीसलामत होने की जानकारी पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


शहर के हौदापुरवा के रामखेलावन, शिवाजी नगर के रामखेलावन, फतुहापुर के पप्पू की पत्नी और बेटी सहित 15 अनुयायी ट्रेन से भोले बाबा के नाम से प्रसिद्ध पटियाली वाले बाबा के सत्संग में शामिल होने के लिए सोमवार की शाम यहां से गए थे। मंगलवार को सत्संग में अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की मौत हो गई।
विज्ञापन

कई दर्जन अनुयायी घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही शहर से गए अनुयायियों के परिजन चिंतित हो गए। सभी ने अपने-अपने परिजनों से जानकारी ली, जब सत्संग में शामिल होने गए लोगों ने बताया कि वह लोग सुरक्षित हैं, तब परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजन पल-पल में कॉल कर हाल जान रहे हैं और उनके जल्दी घर आने की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पांच साल पहले शहर में हुए कार्यक्रम में उमड़ा था हुजूम
फोटो: 28: पांच साल पहले शहर के बोर्डिंग ग्राउड में हुए सत्संग में उमड़ा था हुजूम। स्रोत: आर्काइव
फोटो: 29: शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में हुए आयोजन के बाद वापसी के दौरान मची आपाधापी में सड़क का यह था नजारा। स्रोत: आर्काइव
पटियाली बाबा का एक कार्यक्रम अब से पांच साल पहले यहां शहर में भी हो चुका है। पांच फरवरी 2019 को शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल हुए थे। पूरे दिन तक शहर की सभी सड़कें जाम से जूूझती रही थीं। बोर्डिंग ग्राउंड और उसके आसपास के इलाके में पैर रखने की भी जगह नहीं थी। मंगलवार को जब हाथरस में घटना हुई तो लोगाें के बीच पांच साल पहले हुए आयोजन में उमड़ी भीड़ की याद आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed