फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   15 lakhs extorted from a youth in the name of getting him a job

Kannauj News: नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से ऐंठे 15 लाख

Thu, 11 Dec 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
15 lakhs extorted from a youth in the name of getting him a job
कन्नौज। तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। आरोपी ने युवक को फर्जी दस्तावेज थमा दिए। युवक जब नौकरी के लिए दिल्ली पहुंचा, तब उसे ठगी का पता चला। पीड़ित ने परिजनों के साथ एसपी विनोद कुमार से गुुरुवार को न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव खजुरियन नगला निवासी योगेंद्र कुमार ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब नौ माह पहले उनकी मुलाकात तिर्वा क्षेत्र के महतेपुर्वा गांव के एक युवक से हुई थी। युवक ने योगेंद्र कुमार को डीडीए में नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया और इसके लिए 15 लाख रुपये की मांग की। योगेंद्र ने बताया कि उसने पहले फोन पे के माध्यम से 70 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद 8.87 लाख रुपये सीधे आरोपी के बैंक खाते में भेजे। आरोपी लगातार और रुपयों की मांग करता रहा कि साहब पूरे पैसे दिए बिना नहीं मानेंगे। बाद में योगेंद्र ने 5.43 लाख नकद भी दिए। तब कुल ठगी की रकम 15 लाख रुपये हो गई।
विज्ञापन

रुपये लेने के बाद आरोपी ने योगेंद्र को दिल्ली विकास प्राधिकरण के कुछ दस्तावेज सौंप दिए। पीड़ित को आरोपी ने बताया कि उसकी नौकरी लग गई है। हालांकि जब पीड़ित युवक को कोई ठोस जवाब नहीं मिला। तो वह उन दस्तावेजों में दिए गए दिल्ली के पते पर पहुंचा, तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है और दस्तावेज फर्जी हैं। पीड़ित युवक ने घर लौटने के बाद आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने पैसे वापस करने से मना कर दिया और पीड़ित को धमकी देने लगा। इस घटना से परेशान होकर युवक परिजनों के साथ एसपी से शिकायत की है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच तालग्राम थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed