फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   146 Village still support Dibri

146 गांव आज भी ढिबरी के सहारे

Mon, 07 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 07 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
146 Village still support Dibri

कन्नौज। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना का समय निकल जाने के बाद भी 146 गांव के लोग ढिबरी के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं। अब बचे गांव में विद्युतीकरण का काम दिसंबर तक पूरा करने का समय दिया गया है।

विज्ञापन


जिले के आला अधिकारियों की फटकार के बाद भी राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के चिह्नित गांव में विद्युतीकरण का काम कार्यदायी संस्थाएं लापरवाही पूर्वक कर रही हैं। 11वीं योजना के तहत 765 गांव कार्यदायी संस्थाओं को विद्युतीकरण करने के लिए जुलाई 2013 में दिए गए थे। दिसंबर 2014 में यह सभी गांव विद्युतीकृत होने थे, समय पर काम पूरा न होने पर विभागीय अधिकारियों ने नवंबर 2016 तक का समय बढ़ा दिया। नवंबर का एक सप्ताह गुजर चुका है।
विज्ञापन


फिर भी 37 गांव अभी विद्युतीकरण से वंचित हैं। तीन साल से यहां के ग्रामीण ढिबरी के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं। यही हाल 12 वीं योजना का है। अक्तूबर 2015 में कार्यदायी संस्था को राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत 811 गांव दिए गए थे, इन सभी गांव को दिसबंर 2016 में विद्युतीकृत करके विभाग को देना है। मात्र 53 दिन शेष हैं, जबकि अभी तक 109 गांव विद्युतीकरण के लिए बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई गांवों में अधूरा काम छोड़ा
अधिशासी अभियंता विद्युत के पास नियमित रूप से एक दो शिकायतें राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की आती हैं। आरोप है कि कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने आधा अधूरा काम छोड़ दिया है। इससे न तो विद्युतीकरण काम पूरा हो सका है न ही उनके गांव की बिजली जोड़ी गई है।

देखरेख के अभाव में तिरछे हो रहे पोल
जिन गांवों में विद्युतीकरण का काम कराया गया है। उनमें भी लापरवाही बरती गई है। इससे कई गांव में लगाए गए बिजली के खंभे तिरछे हो गए हैं। इससे ग्रामीणों के सामने दिक्कतें आ रही हैं। शिकायत करने पर अधिशासी अभियंता की ओर से तिरछे पोलों को ठीक किया जा रहा है।

काम की गुणवत्ता परखने को बनी टीम
राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत जिन गांव में विद्युतीकरण का काम कराया गया है। उन गांवों की गुणवत्ता जांचने के लिए उपखंड अधिकारी के अलावा अवर अभियंता की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं। जो अपने-अपने क्षेत्रों में विद्युतीकृत गांव पहुंचकर जांच करती हैं। कमियां मिलने पर संबंधित संस्था से ठीक कराई जाती है।

वर्जन
राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में लापरवाही बरतने पर पूर्व में काम कर रही कार्यदायी संस्था को हटाकर दूसरी संस्था को काम दिया गया है। इस कारण समय सीमा पर काम नहीं हो सका। अब जो निर्धारित समय सीमा दी गई है। उसी में बचे हुए गांव को विद्युतीकृत कराया जाएगा। - पीराम, अधिशासी अभियंता विद्युत, कन्नौज

.......................................

महादेवी घाट पर बंच कंडक्टर केबिल से मिलेगी बिजली
कार्तिक पूर्णिमा से पहले माह देवी गंगा घाट पर 520 मीटर बंच कंडक्टर केबिल लगाई जाएगी। यह जानकारी अधिशाषी अभियंता पीराम ने दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक खंभों में खुले तार बंधे हुए थे। गंगा मेला के दौरान भारी भीड़ महादेवी घाट गंगा तट पर उमड़ती है। कोई हादसा तार टूटने से न हो इसके लिए तारों को हटाकर बंच कंडक्टर केबिल डाली जाएगी। इस कार्य को कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed