फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   तीन साल से तैनात पुलिस अफसरों के जल्द तबादले

तीन साल से तैनात पुलिस अफसरों के जल्द तबादले

Thu, 31 Jan 2019 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
तीन साल से तैनात पुलिस अफसरों के जल्द तबादले
कन्नौज। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में तबादले किए जाएंगे। चुनाव आयुक्त ने पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि 28 फरवरी से पहले ऐसे सभी पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दें, जिनकी तैनाती के तीन साल हो चुके हैं। चुनाव आयुक्त के निर्देश के बाद ऐसे पुलिस अधिकारियों की सूची तैयार की जाने लगी है।
विज्ञापन




सूत्रों के मुताबिक सब इंस्पेक्टर (एसआई) से लेकर निरीक्षकों और क्षेत्राधिकारियों तक के तबादले किए जाएंगे। सबसे अधिक संख्या सब इंस्पेक्टरों की है। करीब 35 एसआई और चार निरीक्षक तीन साल से अधिक समय से जिले में तैनात हैं। चुनाव आयुक्त ने पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान दर्ज किए गए मुकदमों की सूची भी मांगी है। कहा गया कि इस दौरान अगर किसी प्रत्याशी पर शराब बांटने, पैसा बांटने व अन्य किसी तरह के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया, या उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था तो जल्द जानकारी दी जाए। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के नेताओं पर अवैध रूप से शराब जमा करने के आरोप लगे थे। पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि चुनाव आयुक्त के निर्देश और मानकों के अनुसार जल्द स्थानांतरण किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले की पुलिस पर रहेगा दबाव
कन्नौज। इस बार लोकसभा चुनाव में जिले की पुलिस पर अधिक दबाव रहेगा। इस बार पूर्व सीएम अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे। इसे देखते हुए जिले की पुलिस ने अभी से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल से तैनात पुलिस अफसरों के जल्द तबादले
चुनाव आयुक्त ने 28 फरवरी तक तबादला करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed