{"_id":"5cbf55acbdec2214743f6144","slug":"131556043180-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों को छुट्टी लिए नहीं लगाना होगा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों को छुट्टी लिए नहीं लगाना होगा चक्कर
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिसकर्मियों को अब छुट्टी के लिए अफसरों के कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। लीव मैनेजमेंट सिस्टम एप के जरिए पुलिस कर्मी अपने एंड्रायड मोबाइल फोन से एप पर प्रार्थनापत्र दे सकेंगे। इसके बाद एसओ तीन दिन, सीओ सात दिन और एएसपी 14 दिन की छुट्टी मंजूर कर सकेंगे।
अभी तक सिपाहियों को अवकाश के लिए थाना प्रभारियों के सामने प्रस्तुत होकर प्रार्थना पत्र देना पड़ता था, या मुंशी के जरिए भिजवाना पड़ता था। इंचार्ज जिसे चाहते थे, उसे अवकाश देते थे। या अपने अधिकार क्षेत्र से अधिक दिन का अवकाश देने के लिए सीओ, एएसपी के पास भेज देते थे। इससे सिपाहियों को अवकाश के लिए ड्यूटी छोड़कर अधिकारियों के कार्यालय जाना पड़ता था। अब इंचार्ज अवकाश देने में आनाकानी नहीं कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएं द्वारा तैयार लीव मैनेजमेंट सिस्टम एप के जरिए अपने एंड्रायड मोबाइल फोन से प्रार्थनापत्र देने की व्यवस्था की पहल की गई है। पुलिस कर्मियों के ऑनलाइन आवेदन पर थानाध्यक्ष तीन दिन, सीओ सात दिन और एएसपी 14 दिन की छुट्टी को मंजूरी दे सकेंगे। अगर छुट्टी लेने की आवश्यक वजह नहीं है, तो पुलिस अधिकारी प्रार्थना पत्र को निरस्त कर सकते हैं। वहीं अगर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर छुट्टियों पर प्रतिबंध चल रहा है, तो इस दशा में प्रार्थना पत्र मान्य नहीं किया जाएगा। फिलहाल यह व्यवस्था लागू होने से पुलिस कर्मी खुश हैं। जिले में तैनात कई सिपाहियों ने बताया कि अक्सर थाना प्रभारी चहेतों को ही उनके मुताबिक अवकाश देते थे। अन्य कर्मियों को अवकाश देने में आनाकानी करते थे। अब ऐसा नहीं हो सकेगा। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि लीव मैनेजमेंट सिस्टम एप पुलिस कर्मियों के लिए अच्छा है। उच्च अधिकारियों की ओर से आदेश मिलने के बाद एप के जरिए अवकाश दिया जाने लगेगा।