{"_id":"6990c821927950a1be0bb6da","slug":"12-teachers-and-junior-assistants-will-monitor-96-centres-kannauj-news-c-214-1-knj1005-144749-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 12 शिक्षक और कनिष्ठ सहायक 96 केंद्रों पर रखेंगे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 12 शिक्षक और कनिष्ठ सहायक 96 केंद्रों पर रखेंगे नजर
विज्ञापन
फोटो :36: डीआईओएस कार्यालय में बना कंट्रोल रूम। संवाद
कन्नौज। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं, इसके लिए 96 केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में 12 शिक्षकों और कनिष्ठ सहायकाें की ड्यूटी लगाई गई है जो परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से नजर रखेंगे।
बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। जनपद को तीन जोन में बांटा गया है और 15 सेक्टर और 96 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए लगाए गए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां पर 12 कंप्यूटर लगाए गए हैं।
डीआईओएस पप्पू सरोज ने लाला श्याम लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष कुमार शुक्ला और केएस हायर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह को प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही छह शिक्षकों और छह कनिष्ठ सहायकों की ड्यूटी सीसीटीवी की निगरानी के लिए लगाई है।
विज्ञापन
सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक ड्यूटी
कंट्रोल रूम प्रभारी दो प्रधानाचार्य बनाए गए हैं लेकिन 12 कंप्यूटरों पर छह शिक्षकों और छह कनिष्ठ सहायकों की निगरानी में ड्यूटी लगाई गई है जो सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक ड्यूटी करेंगे। 12 घंटे की लगातार ड्यूटी से शिक्षक और कनिष्ठ सहायकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। डीआईओएस ने बताया कि मैनपॉवर कम होने के कारण अभी ड्यूटी लगाई गई है। मैनपॉवर मिलते ही ड्यूटी में बदलाव किया जाएगा।