फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   12 saal puraana rikaard toota, 4.6 par thahara paara

12 साल पुराना रिकार्ड टूटा, 4.6 पर ठहरा पारा

Thu, 26 Dec 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
12 saal puraana rikaard toota, 4.6 par thahara paara
कोहरे के बीच लाइट जलाकर जाते वाहन। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। धुंध और कोहरे के साथ बुधवार को दिन की शुरुआत हुई। न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री पर जाने से लोग ठिठुरने लगे। इस पारे ने 12 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। कोहरे की वजह से चालक दिन में भी लाइट जलाकर निकले। दिन में निकलने वाली धूप ठंडी हवा के कारण बेअसर रही।
विज्ञापन

बुधवार को सर्दी की वजह से लोग देर तक घरों में दुबके रहे। जरूरतमंद लोग ही बाहर निकले। सर्द हवाएं चलने से पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 4.6 के स्तर पर पहुंच गया। इससे लोग कांपने लगे। दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। ठंडी हवाओं के कारण सर्दी बरकरार रही। दोपहर में भी बाइक सवार मफलर बांधे रहे।
विज्ञापन

महिलाएं शॉल ओढ़ कर निकलीं। सर्दी के बचाव को लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी की। शाम ढलने के बाद फिर सर्द हवाएं कहर ढाने लगीं। व्यापारी जल्द दुकानें बंद कर घर चले गए। इससे बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा दिखा। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने आग का सहारा लिया। सुबह के समय शहर के बस अड्डे समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने पड़े। लोग घंटों खड़े होकर तापते रहे। वहीं, कई जगहों पर अलाव न जलने की शिकायतें भी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे में धीमी गति से चले वाहन
तिर्वा। बुधवार सुबह घना कोहरा देखकर सुबह टहलने वाले व रोजमर्रा के काम से बाहर जाने वाले शरीर को गर्म कपड़ों से ढक कर निकले। कोहरे के कारण सड़क पर निकलने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरे के कारण गलन का भी प्रभाव रहा। लोेग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed