फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   लोकतंत्र के महापर्व में हर कोई हो शामिल

लोकतंत्र के महापर्व में हर कोई हो शामिल

Thu, 14 Mar 2019 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र के महापर्व में हर कोई हो शामिल
कन्नौज। मतदाता जागरुकता रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र के महापर्व में हर कोई शामिल हो। मतदान अवश्य करें। एक-एक वोट कीमती होता है।
विज्ञापन



लाला श्यामलाल इंटर कालेज के समीप से रैली का शुभारंभ हुआ। रैली में लाला श्यामलाल इंटर कालेज, गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज, जेपी गर्ल्स इंटर कालेज, केकेसीएन इंटर कालेज, हुमैरा मिल्ली गर्ल्स इंटर कालेज, मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर कालेज, गुरुकुल अकादमी, रानी देवी इंटर कालेज, माया देवी इंटर कालेज, केके इंटर कालेज, एसडी गर्ल्स इंटर कालेज, अभिनव माडल विद्यालय गंधरापुर के छात्र शामिल हुए। छात्र हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए चल रहे थे। रैली कोतवाली, ग्वाल मैदान, बड़ा चौराहा, लाखन तिराहा, हरदेवगंज, चिरैयागंज, एसबीएस कालेज, मकरंदनगर होते हुए गोमती देवी इंटर कालेज के पास पहुंची। छात्रों को स्वल्पाहार का वितरण किया गया। इस मौैके पर डीआईओएस मदनपाल सिंह, नोडल प्रभारी आशीष शुक्ला, दिव्या शुक्ला, विद्या वर्मा, प्रधानाचार्य रामगोपाल, पुष्पा देवी, मुनेश्वर सिंह, राजीव वर्मा, साधना सिंह, अंकित पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




लोकतंत्र के महापर्व में हर कोई हो शामिल
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरुकता, रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 12 कालेजों के छात्र-छात्राओं ने मतदान के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed