फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   11 big societies will get 50-50 metric tonnes of fertilizers

बीएलओ, सुपरवाइजर का बढ़ेगा मेहनताना

Mon, 17 Oct 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
11 big societies will get 50-50 metric tonnes of fertilizers
कन्नौज। निर्वाचन कार्य में जिम्मेदारी निभाने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर को अब तक 500 और एक हजार रुपये मिलते थे, लेकिन जल्द ही दोगुना भुगतान किया जाएगा। इसका प्रस्ताव बन चुका है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार ने बताया कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 1600 बीएलओ ड्यूटी करते हैं। निर्वाचन आयोग जब वोट बनाने आदि का अभियान चलाता है तो 500 रुपये महीने के हिसाब से सीधे बैंक खातों में भुगतान किया जाता है। सुपरवाइजर को एक हजार रुपये दिया जाता है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जल्द ही बीएलओ को एक हजार रुपये और सुपरवाइजर को दो हजार रुपये मिला करेंगे। आयोग ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकायों से मांगी गईं सूचियां
जिले में 20 अक्तूबर तक नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों की मतदाता सूची का काम होना है। अब तक जो भी काम हो गया है, उसकी सूची मांगी जा रहीं हैं। कई निकायों की ओर से सूचियां निर्वाचन विभाग को उपलब्ध करा दी गईं हैं। समय रहते काम समाप्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार ने बताया कि नौ नवंबर से आठ दिसंबर तक विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम फिर शुरू हो जाएगा। इसमें 12, 20 व 26 नवंबर और चार दिसंबर को जिलेभर के सभी बूथों पर विशेष अभियान चलेगा। पांच जनवरी 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed