फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   11 big societies will get 50-50 metric tonnes of fertilizers

11 बड़ी समितियों को 50-50 मीट्रिक टन मिलेगी उर्वरक

Mon, 17 Oct 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
11 big societies will get 50-50 metric tonnes of fertilizers
कन्नौज। जिले में 54 सहकारी समितियां हैं, इसमें 11 बड़ी समितियों पर 50-50 मीट्रिक टन डीएपी खाद मिलेगी। अन्य समितियों में 25-25 मीट्रिक टन उर्वरक भेजा जाएगा। जल्द ही एक हजार मीट्रिक टन डीएपी की खेप आ रही है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह ने बताया कि फर्रुखाबाद से आने वाली एक हजार मीट्रिक टन डीएपी डीएम शुभ्रांत शुक्ल के निर्देश पर सहकारी समितियों पर ही भेजी जाएगी। किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृभको और पीपी डीएपी का आवंटन समितियों को कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दिक्कत होने पर उनके मोबाइल नंबर 8272893015 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने कलक्ट्रेट में बैठक भी की। इसमें बताया गया कि 11 बड़ी समितियों में उदैतापुर, सीहपुर, बदलेपुरवा, जलालाबाद, फतेहपुर जसोदा, गुरसहायगंज देहात, तालग्राम, छिबरामऊ पूर्वी, तिर्वा, सौरिख और ठठिया शामिल हैं। इस मौके पर एडीएम गजेंद्र कुमार, डीडी कृषि जीसी कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed