{"_id":"696e7d2daff31d8b6a0a62f4","slug":"107-students-of-government-engineering-college-got-placement-kannauj-news-c-214-1-knj1005-143446-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के 107 छात्रों को मिला प्लेसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के 107 छात्रों को मिला प्लेसमेंट
विज्ञापन
तिर्वा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के 107 छात्रों काे प्लेसमेंट मिला है। वहीं संस्थान में संचालित चारों शाखाओं सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के 96 छात्रों ने उच्च शिक्षा एवं सरकारी सेवाओं की तैयारी को प्राथमिकता दी है।
प्रभारी प्रशिक्षण एवं सेवायोजन डॉ. अश्विनी कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्लेसमेंट सत्र के दौरान संस्थान में 27 कंपनियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की। इनमें से 15 कंपनियों की प्लेसमेंट प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है जबकि 12 कंपनियों की ड्राइव अभी प्रक्रियाधीन हैं। इनके माध्यम से कुल 217 जॉब ऑफर्स प्राप्त हुए जिनमें से 107 छात्रों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। इनमें सिविल इंजीनियरिंग से 13, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग से 38, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से 19 तथा इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से 37 छात्र शामिल हैं। चयनित छात्रों को अधिकतम 15 लाख रुपये वार्षिक तथा औसतन लगभग छह लाख रुपये प्रतिवर्ष का आकर्षक पैकेज प्राप्त हुआ है।
निदेशक प्रोफेसर मनोज कुमार शुक्ला ने चयनित छात्रों एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान में संचालित प्रशिक्षण, कॅरिअर गाइडेंस, पर्सनालिटी डेवलपमेंट एवं स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों के कारण छात्रों की दक्षता में निरंतर वृद्धि हो रही है।