फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   10 second cyclonic storm caused devastation

Kannauj News: 10 सेकेंड के चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही

Mon, 09 Sep 2024 03:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
10 second cyclonic storm caused devastation
कन्नौज। मौसमी बारिश के साथ ही एक गांव में कुछ सेकेंड के लिए चक्रवाती तूफान आया, जिसने गांव में भारी तबाही मचाई। तूफान से कई पेड़ उखड़कर धराशायी हो गए तो बिजली के पोल टूटकर गिर गए। धान की फसल जमीन पर बिछ गई। मवेशियों के लिए लगे टिनशेड भी उड़ गए। लोगों के घरों में भी काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

रविवार की शाम को जलालाबाद ब्लॉक क्षेत्र के फरिकापुर गांव के मजरा जगतपुर में बारिश के दौरान अचानक चक्रवाती तूफान आया। 10 सेकेंड के इस तूफान ने तबाही मचाई। ग्रामीणों के मुताबिक हवा इतनी तेज थी कि एक ही झटके में कई पेड़ उखड़कर गिर गए। टिनशेड तो पतंग की तरह हवा में उड़ रहे थे। गांव के नीलेश कटियार के मकान की छत ढह गई। गांव में बिजली के पोल टूटकर धराशायी हो गए। अचानक आए तूफान से गांव वाले सहम गए। कुछ सेकेंड के लिए आए इस तूफान से गांव में कोई जनहानि नहीं हुई। कई लोगों के छप्पर गिरने से मवेशी और पेड़ गिरने से ट्रैक्टर दब गए। बाद में पता चला कि यह तूफान केवल एक गांव में ही आया था।
विज्ञापन

इनसेट--
हवा के टकराव से आया था तूफान
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जब दो विपरीत दिशाओं से आने वाली हवाओं का आपस में टकराव होता है तो वह तेजी से घूमने लगती हैं। इसे चक्रवात कहा जाता है। यह बादलों के साथ आने वाली हवाओं के कारण होता है। चक्रवात कुछ सेकेंड के लिए आता है और इसके केंद्र में जो भी आता है, उसे नष्ट कर देता है। जगतपुर गांव में भी कुछ इसी तरह की घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed