{"_id":"5ee0fdea8ebc3e432a62ae13","slug":"10-more-corona-infected-found-number-reached-113-kannauj-news-knp564791986","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 और कोरोना संक्रमित मिले, संख्या पहुंची 113","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 और कोरोना संक्रमित मिले, संख्या पहुंची 113
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को जिले में 10 और संक्रमित मिले हैं। इनमें बच्ची भी शामिल हैं। बच्ची के परिवार के 14 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। जिले में अब तक 113 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 51 ठीक हो चुके हैं। 62 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इनमें 87 प्रवासी हैं। 26 लोग संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमण की चपेट में आए हैं।
शहर के अंधा मोड़ सरायमीरा में नोएडा से लौटे 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। छिबरामऊ के चौधरियान मोहल्ले में मुंबई से लौटी 23 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली। इसके अलावा छिबरामऊ के हसनापुर में दिल्ली से लौटे 30 वर्षीय युवक और 28 वर्षीय पत्नी के साथ दो बेटे संक्रमित मिले हैं। उमर्दा के छंगेपुरवा में 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। वहीं कन्नौज के राजमऊ के 25 युवक और तेरामल्लू में दिल्ली से लौटी 34 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है।
छिबरामऊ की पुरानी गल्ला मंडी में एक परिवार के 14 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद पांच वर्षीय बच्ची भी पॉजिटिव पाई गई। बच्ची को कोविड-19 हास्पिटल बरौन (फर्रुखाबाद) में परिजनों के साथ भर्ती कराया गया है। बाकी को कोविड-19 हास्पिटल कनपटियापुर में भर्ती कराया है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में 113 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 51 लोग ठीक हो चुके हैं। 62 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इनमें 87 प्रवासी शामिल हैं। 26 लोग संक्रमितों के संपर्क में आने से चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में तीन दिन ठहरी संक्रमित बच्ची, दहशत में कर्मचारी
परिवार के 14 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद पांच वर्षीय मासूम की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इससे उसे जिला अस्पताल के वार्ड नंबर तीन में ठहराया गया था। यहां ड्यूटी पर तैनात नर्स और अन्य कर्मचारी देखरेख करते थे। बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कर्मचारियों में दहशत है। इन्होंने कोरोना जांच कराने की मांग की है। सीएमएस डॉ. यूसी चतुर्वेदी ने बताया कि वार्ड को सैनिटाइज करा दिया गया है। कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी।